लाइव न्यूज़ :

अरशद वारसी ने कोरोना वायरस पर शेयर किया मीम, लोगों ने लगा दी क्लास

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 2, 2020 17:20 IST

चीन में फैले घातक कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 304 हो गई है और इससे 14,380 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देचीन में फैली भयावह बीमारी कोरोना वायरस का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है चीन की सीमा से बाहर भारत समेत कई देशों में यह बीमारी फैल चुकी है।

चीन में फैली भयावह बीमारी कोरोना वायरस का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। चीन की सीमा से बाहर भारत समेत कई देशों में यह बीमारी फैल चुकी है। भारत में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है।  केरल में इस बीमारी से पीड़ित मरीज दो लोगों के बारे में पता चला है। इन दोनों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। बता दें कि ये दोनों लोग चीन में बीमारी फैलने के बाद वहां से वापस देश लौटे हैं।   

बता दें कि चीन में फैले घातक कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 304 हो गई है और इससे 14,380 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने अपनी दैनिक रिपोर्ट में बताया कि शनिवार तक इस बीमारी के कारण 304 लोगों की मौत हो गई और 14,380 लोगों के इस विषाणु से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

वुहान से भारतियों को देश वापस लाया जा रहा है। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी ने ट्विटर पर कोरोना वायरस को लेकर अपनी मूवी मुन्ना भाई एमबीबीएस के कुछ फनी सीन शेयर किए हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा है कि मेरे दोस्‍त ने मुझे कुछ वैल्‍यूएबल इंफो भेजा है।

अरशद वारसी की ओर से शेयर किए गए फनी मीम में 'मुन्‍ना भाई एमबीबीएस' के चार स्‍क्रीन शॉट हैं।इसके ऊपर लिखा है, 'कोरोना वायरस को फैलने से बचाने के लिए ये तरीके हैं। इसमें एक चीनी व्‍यक्ति को उठाकर अस्‍पताल ने जाने वाला दृष्‍य है।अब इसको लेकर वह जमकर ट्रोल हो गए हैं। चीन के एनएससी के अनुसार सभी लोगों की मौत हुबेई प्रांत में हुई है। आयोग ने बताया कि शनिवार को इस संक्रमण के 4,562 नए संदिग्ध मामले सामने आए। उसने बताया कि शनिवार को 315 मरीज गंभीर रूप से बीमार हो गए और 85 लोगों को स्वास्थ्य सुधार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। आयोग ने बताया कि कुल 2,110 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है और कुल 19,544 लोगों के इस विषाणु से संक्रमित होने का संदेह है।

टॅग्स :चीनअरशद वारसी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?