अर्जुन कपूर की फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड' पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, हटाए ये सीन्स

By मेघना वर्मा | Published: May 17, 2019 06:05 PM2019-05-17T18:05:26+5:302019-05-17T18:05:26+5:30

अर्जुन कपूर ने फिल्म इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी। जहां उनके साथ मलाइका अरोड़ा, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट समेत कई बड़े सितारे पहुंचे थे।

arjun kapoor film indias most wanted censor board cuted the scenes | अर्जुन कपूर की फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड' पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, हटाए ये सीन्स

अर्जुन कपूर की फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड' पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, हटाए ये सीन्स

अर्जुन कपूर जल्द ही फिल्म इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड में दिखाई देने वाले हैं। फिल्म के ट्रैलर लॉन्च के बाद से ही सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर सुर्खियां बनी हुई हैं। अर्जुन का इस फिल्म में लुक लोगों को खासा पसंद भी आ रहा है। मुंबई में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग भी रखी गई थी। मगर 24 मई को रिलीज होने से पहले ही फिल्म को बड़ा झटका लग गया है। 

खबरों की मानें तो अर्जुन कपूर की इस फिल्म पर सेंसर बोर्ड की कैंची चल गई है। फिल्म से सेंसर बोर्ड ने कुछ सीन्स से आपत्ति जताई है। सेंसर बोर्ड ने इस सीन को लेकर तर्क दिया है कि इन सीन्स से लोगों की धार्मिक भवनाओं को आहत पहुंच सकती है। बताया ये भी जा रहा है कि ये डायलॉग अर्जुन कपूर और आतंकवादी के बीच का था। जिसे काटा गया है। 

रिपोर्ट्स की मानें तो सेंसर बोर्ड ने फिल्म मेकर्स को कहा है कि फिल्म से भगवान कृष्ण और कुरान के ऊपर लिखे डायलॉग हटा दें। इन्हें सुनकर दर्शक भड़क सकते हैं। इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड का निर्देशन राजकुमार गुप्ता ने किया है। फिल्म की कहानी पांच लोगों की है, जो भारत के ओसामा को पकड़ने के लिए अपना सब कुछ झोंक देते हैं।  

जाह्नवी कपूर ने शेयर किया वीडियो

अर्जुन कपूर ने फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी। जहां उनके साथ मलाइका अरोड़ा, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट समेत कई बड़े सितारे पहुंचे थे। वहीं फिल्म के प्रमोशन के लिए जाह्नवी कपूर ने इंटस्टाग्राम पर भाई अर्जुन के लिए एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो अनसग हीरोज को थैंक्यू कहती और जय हिंद कहती दिखाई दे रही हैं।

Web Title: arjun kapoor film indias most wanted censor board cuted the scenes

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे