लाइव न्यूज़ :

नए साल पर अर्जुन बिजलानी के घर मातम, ससुर राकेश स्वामी का निधन

By संदीप दाहिमा | Updated: January 1, 2026 20:03 IST

टीवी अभिनेता अर्जुन बिजलानी के घर मातम पसरा हुआ है। न्यू ईयर के मौके पर अर्जुन और उनके परिवार को एक ऐसी दुखद खबर मिली, जिसने खुशियों को गहरे गम में बदल दिया।

Open in App
ठळक मुद्देनए साल पर अर्जुन बिजलानी के घर मातम, ससुर राकेश स्वामी का निधन

नए साल 2026 की शुरुआत जहां फिल्मी और टीवी सितारों के लिए जश्न और खुशियों से भरी नजर आ रही है, वहीं लोकप्रिय टीवी अभिनेता अर्जुन बिजलानी के घर मातम पसरा हुआ है। न्यू ईयर के मौके पर अर्जुन और उनके परिवार को एक ऐसी दुखद खबर मिली, जिसने खुशियों को गहरे गम में बदल दिया।

अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा स्वामी के पिता राकेश चंद्र स्वामी का 73 वर्ष की उम्र में अचानक निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, देहांत से कुछ घंटे पहले तक उनकी तबीयत बिल्कुल सामान्य थी। उन्होंने परिवार के साथ बैठकर खाना भी खाया था और किसी तरह की परेशानी की कोई शिकायत नहीं थी। लेकिन अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

बताया जा रहा है कि राकेश चंद्र स्वामी को सोमवार को आईसीयू में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद गुरुवार सुबह 1 जनवरी 2026 को उन्होंने अंतिम सांस ली। शुरुआती जानकारी के अनुसार, उन्हें स्ट्रोक आया था, जो उनके निधन का कारण बना।

इस दुखद घटना ने अर्जुन बिजलानी को गहरे सदमे में डाल दिया है। अर्जुन अपने ससुर के बेहद करीब थे। महज 19 साल की उम्र में उन्होंने अपने पिता को खो दिया था और शादी के बाद उन्होंने राकेश स्वामी में ही पिता की झलक देखी थी। ऐसे में यह नुकसान उनके लिए बेहद व्यक्तिगत और भावनात्मक है। नए साल के जश्न के बीच आई यह खबर न सिर्फ अर्जुन और उनके परिवार, बल्कि उनके फैंस के लिए भी बेहद दुखद है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें और उनके परिवार को हिम्मत और संवेदनाएं भेज रहे हैं।

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्रीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!