लाइव न्यूज़ :

एआर रहमान का बड़ा खुलासा- कहा- मेरे खिलाफ काम कर रहा है पूरा गैंग, फैलाई जा रही हैं अफवाहें

By भाषा | Updated: July 26, 2020 06:07 IST

एआर रहमान ने सुशांत सिंह राजपूत की लास्ट फिल्म 'दिल बेचारा' का म्यूजिक कंपोज किया है। अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में उन्होंने कई बातों का जिक्र किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे रेडियो मिर्ची के साथ एक साक्षात्कार के दौरान ऑस्कर विजेता संगीत निर्देशक से हिंदी फिल्मों में उनके कम काम करने के पीछे की वजह पूछी गई थी। रहमान ने कहा कि कुछ लोग उनके बारे में फिल्म जगत में ‘अफवाह’ फैला रहे हैं जिससे उनके और फिल्म निर्मातओं के बीच ‘गलतफहमी’ पैदा हो रही है।

संगीतकार ए आर रहमान ने दावा किया बॉलीवुड में एक ऐसा ‘गैंग ’ (गिरोह) है जिसके कारण उन्हें काम मिलने में अड़चन आ रही है। रहमान की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिछले महीने आत्महत्या करने के बाद बॉलीवुड में ‘‘इनसाइडर और आउटसाइडर’’ (कलाकारों के बच्चे और बाहर से आने वाले कलाकारों) को लेकर बहस छिड़ी हुई है। 

रेडियो मिर्ची के साथ एक साक्षात्कार के दौरान ऑस्कर विजेता संगीत निर्देशक से हिंदी फिल्मों में उनके कम काम करने के पीछे की वजह पूछी गई थी। इस पर रहमान ने कहा कि कुछ लोग उनके बारे में फिल्म जगत में ‘अफवाह’ फैला रहे हैं जिससे उनके और फिल्म निर्मातओं के बीच ‘गलतफहमी’ पैदा हो रही है। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं अच्छी फिल्मों को मना नहीं करता हूं लेकिन मेरा मानना है कि एक गैंग है जो कुछ अफवाह फैला रहा है और गलतफहमी पैदा हो रही है। इसलिए जब मुकेश छाबड़ा मेरे पास आए तो मैंने उन्हें दो दिन में चार गाने दिए।

 

रहमान ने फिल्म ‘दिल बेचारा’ के लिए दिया संगीत

उन्होंने मुझ से कहा, ‘‘ सर, कई लोगों ने कहा कि उनके पास मत जाओ। उन्होंने मुझे कई किस्से सुनाएं।’’ संगीत निर्देशक ने कहा, ‘‘ मैंने सुना और कहा-ठीक है, अब मैं समझा कि मुझे काम कम क्यों मिल रहा है और मेरे पास अच्छी फिल्में क्यों नहीं आ रही हैं।...’’ रहमान ने राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ के लिए संगीत दिया है। यह फिल्म शुक्रवार को डिजनी हॉटस्टार पर प्रसारित हुई। इस फिल्म का निर्देशन मुकेश छाबड़ा ने किया है और इसमें संजना सांघी और सैफ अली खान हैं। 

ज्यादातर लोग मुझे काम करते नहीं देखना चाहते

संगीतकार ने कहा कि वह लोगों की उम्मीदों से वाकिफ हैं लेकिन ‘गैंग’ रास्ते में आ रहा है। रहमान ने कहा, ‘कम लोग मुझे काम करते देखना चाहते हैं लेकिन लोगों का एक ऐसा भी गैंग है जो ऐसा होने नहीं दे रहा है। खैर मेरा विश्वास भाग्य में है। मेरा मानना है कि सबकुछ ऊपरवाले के जरिए आता है। इसलिए मैं अपनी फिल्में और दूसरे काम कर रहा हूं। लेकिन आप सभी मेरे पास आ सकते हैं, आप अच्छी फिल्में बना रहे हैं और आपका मेरे यहां स्वागत है।’’  

टॅग्स :एआर रहमानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!