लाइव न्यूज़ :

विराट ने अनुष्का की तारीफ में पढ़े कसीदे, अनुष्का ने कहा मैं जानती हूं असली विराट कोहली कैसा है

By वैशाली कुमारी | Updated: October 9, 2021 20:25 IST

विराट और अनुष्का शर्मा की जोड़ी क्रिकेट और बॉलीवुड की सबसे मशहूर जोड़ियों में से है, विराट और अनुष्का ने कई उतार चढ़ाव देखने के बाद आखिरकार एक दूसरे को अपने जीवनसाथी के रूप में चुना था। 

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो में विराट कोहली स्मार्टफोन से अनुष्का शर्मा का वीडियो शूट करते दिखाई देते हैं विराट और अनुष्का शर्मा की जोड़ी क्रिकेट और बॉलीवुड की सबसे मशहूर जोड़ियों में से एक है

विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वे अपनी पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। शुरू में ये आपको उनके घर का कोई वीडियो लग सकता है, मगर असलियत इसके बिल्कुल उलट है। विराट और अनुष्का शर्मा की जोड़ी क्रिकेट और बॉलीवुड की सबसे मशहूर जोड़ियों में से है, विराट और अनुष्का ने कई उतार चढ़ाव देखने के बाद आखिरकार एक दूसरे को अपने जीवनसाथी के रूप में चुना था। 

वे दोनों अक्सर अपनी निजी जिंदगी के पल अपने प्रशंसकों के साथ शेयर करते रहते है, विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया। वीडियो में विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा का वीडियो शूट कर रहे हैं और साथ में उनकी तारीफ में कसीदे पढ़ते नजर आ रहे हैं।  शुरू में तो ये उन दोनों का कोई निजी जीवन का वीडियो लग रहा है, मगर कुछ सेकंड्स बाद तस्वीर साफ हो जाती है। दरअसल विराट इन दिनों एक मोबाइल फोन ब्रांड का विज्ञापान कर रहे हैं,अब से कुछ ही समय पहले जहां अनुष्का ने इस ब्रांड का विज्ञापन करते हुए विराट की लाइफ से जुड़े अनछुए पहलुओं के बारे में बताया था, वहीं अब विराट कोहली इस मोबाइल ब्रांड के नए विज्ञापन में अपनी वाइफ और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की तारीफों में कसीदे पढ़ते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में विराट कोहली स्मार्टफोन से अनुष्का शर्मा का वीडियो शूट करते दिखाई देते हैं,वीडियो के साथ चल रहे वॉयसओवर में विराट अपनी पत्नी के बारे में काफी दिलचस्प बातें कहते दिखे। विराट ने कहा कि सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंचने के बावजूद अनुष्का के पांव हमेशा जमीन पर ही रहे। वे एक अच्छी मां है और शानदार पार्टनर भी।

बता दें कि इसके पहले अनुष्का ने इसी मोबाइल कंपनी के लिए विज्ञापन किया था जिसमें वे विराट की तारीफ में काफी रोचक बातें कहती हैं। वे कहती हैं कि लोगों ने विराट को पिच पर देखा है मगर मैं असली विराट कोहली को जानती हूं, विराट के भीतर धैर्य और पैशन का अदभुत मिश्रण है। वे एक शानदार व्यक्ति हैं।

टॅग्स :विराट कोहलीअनुष्का शर्माहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई