लाइव न्यूज़ :

विराट कोहली के इस्तीफे पर पत्नी अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर लिखी भावुक पोस्ट, कहा...

By रुस्तम राणा | Updated: January 16, 2022 16:56 IST

इस पोस्ट में अनुष्का शर्मा ने विराट की कप्तानी के अलावा महेंद्र सिंह धोनी का भी जिक्र किया है। बॉलीवुड अभिनेत्री ने कोहली की दाढ़ी का भी एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है।

Open in App
ठळक मुद्देइंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट के साथ विराट कोहली की तस्वीर को किया शेयरविराट के फैसले को लेकर पत्नी अनुष्का ने कहा- 'आपने अच्छा किया'

मुंबई: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने पर पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर कोहली की तस्वीर साझा भावुक पोस्ट लिखी है। इस पोस्ट में अनुष्का शर्मा ने विराट की कप्तानी के अलावा महेंद्र सिंह धोनी का भी जिक्र किया है। बॉलीवुड अभिनेत्री ने कोहली की दाढ़ी का भी एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम में लिखा, 

''मुझे 2014 का वह दिन याद है जब आपने मुझसे कहा था कि आपको कप्तान बनाया गया है क्योंकि एमएस ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया था। मुझे याद है एमएस, आप और मैं उस दिन बाद में चैट कर रहे थे और उन्होंने मजाक में कहा था कि आपकी दाढ़ी कितनी जल्दी ग्रे होने लगी है। हम सभी इस पर खूब हंसे थे। उस दिन के बाद से, मैंने आपकी दाढ़ी को ग्रे होने के अलावा और भी बहुत कुछ देखा है। 

मैंने आपके अंदर बहुत ज्यादा ग्रोथ देखी है, और हां, मुझे भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में आपकी ग्रोथ पर और आपके नेतृत्व में टीम की क्या उपलब्धियां हैं, इस पर बहुत गर्व है। लेकिन आपने अपने भीतर जो ग्रोथ हासिल की है, उस पर मुझे अधिक गर्व है। 2014 में हम इतने छोटे और भोले थे। हमें यह लगता था कि अच्छे इरादे, सकारात्मक सोच और मकसद ही आपको जीवन में आगे ले जाने के लिए काफी हैं।    

जीवन में आगे बढ़ने के लिए ये चीजें बेशक जरूरी हैं, लेकिन चुनौतियों का सामना किए बिना आप आगे नहीं बढ़ सकते। इनमें से बहुत सी चुनौतियां जिनका आपने सामना किया, वे हमेशा मैदान पर नहीं थीं। लेकिन यही जीवन है, है ना? यह उन जगहों पर आपको परखता है जहां आप कम से कम इसकी उम्मीद करते हैं, लेकिन जहां आपको इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है। और मेरे प्यार, मुझे आप पर बहुत गर्व है कि आपने अपने अच्छे इरादों के बीच कुछ भी नहीं आने दिया। 

आपने जिस तरीके से टीम का नेतृत्व किया वह एक उदाहरण है और अपनी पूरी ऊर्जा झोंककर मैदान पर जीत हासिल की। कुछ हार के बाद मैं आपके बगल में बैठी रहती थी और आपकी आंखों में आंसू होते थे। जब आप सोचते थे कि क्या अभी भी कुछ और है जो आप कर सकते थे। यह आप हैं और यही आप सभी से अपेक्षा करते हैं। आप अपरंपरागत और सीधे-सादे रहे हैं। 

दिखावा आपका दुश्मन है और यही आपको मेरी नजर में और आपके प्रशंसकों की नजर में महान बनाता है। क्योंकि इन सबके नीचे हमेशा आपके नेक और साफ इरादे थे। हर कोई इसे सही मायने में नहीं समझ पाएगा। वास्तव में धन्य हैं वे लोग जिन्होंने आपको करीब से जानने की कोशिश की। आप पूर्ण नहीं हैं और आप में खामियां हैं लेकिन फिर आपने उसे छिपाने की कोशिश कब की? 

आप हमेशा सही और मुश्किल काम करने के लिए खड़े रहे। आपने लालच के साथ कुछ भी नहीं किया, इस पद पर भी नहीं रहे। और मुझे यह पता है। क्योंकि जब कोई किसी चीज को इतनी मजबूती से पकड़ता है तो वे खुद को अपने साथ सीमित कर लेता है। मेरा प्यार असीम है। हमारी बेटी इन 7 वर्षों की सीख अपने पिता में देखेगी, जो आप उसके लिए हैं। आपने अच्छा किया।" 

टॅग्स :अनुष्का शर्माविराट कोहलीइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

क्रिकेटPBKS vs RCB: विराट कोहली ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, PBKS के खिलाफ मुकाबले में हासिल कीं 2 बड़ी उपलब्धियां

क्रिकेटआईपीएल के 100 मैचों में कप्तानी करने वाले 5वें खिलाड़ी, खास क्लब में श्रेयस अय्यर?, देखिए लिस्ट में कौन-कौन शामिल?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'