लाइव न्यूज़ :

मॉब लिंचिंग मामला: मणिरत्नम के हस्ताक्षर पर अनुराग कश्यप का ट्वीट, कहा-फर्जी न्यूज़ फैक्ट्री द्वारा एक और फर्जी खबर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 30, 2019 09:42 IST

49 नामी शख्सियतों ने 23 जुलाई को एक पीएम मोदी को खत लिखा जिसमें मणि के हस्ताक्षर भी शामिल थे।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में बढ़ती मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर 49 अलग अलग क्षेत्र की हस्तियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खत लिखकर चिंता जताई थी। इस लिस्ट में डायरेक्टर अनुराग कश्यप और मणिरत्नम भी शामिल हैं।

देश में बढ़ती मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर 49 अलग अलग क्षेत्र की हस्तियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खत लिखकर चिंता जताई थी। इस लिस्ट में डायरेक्टर अनुराग कश्यप और मणिरत्नम भी शामिल हैं। लेकिन कहा जा रहा है कि मणिरत्नम ने साइन नहीं किए हैं।

49 नामी शख्सियतों ने 23 जुलाई को एक पीएम मोदी को खत लिखा जिसमें मणि के हस्ताक्षर भी शामिल थे। लेकिन मणिरत्नम की टीम ने इस तरह के किसी भी हस्ताक्षर करने के दावे को खारिज किया। खबर आई कि उनकी ओर से कोई हस्ताक्षर नहीं किए गए हैं। अब इस मुद्दे पर अनुराग कश्यप ने ट्वीट किया है।

अनुराग ने हाल ही में एक ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा है कि मणिरत्नम ने पत्र पर हस्ताक्षर किए और उस पत्र पर हस्ताक्षर करने से कभी इनकार नहीं किया। फिर भी फर्जी न्यूज़ फैक्ट्री द्वारा एक और फर्जी खबर है ।

अनुराग के इस ट्वीट से साफ हो रहा है कि मणिरत्नम ने हस्ताक्षर किए हैं। यानि कि मणि की ओर से जारी किया गया बयान गलत था। अभी इस बात पर संशय बन गया है कि हस्ताक्षर किए गए हैं कि नहीं।

किस किस ने लिखा लेटर

अदूर गोपालकृष्णन, मणि रत्नम, अनुराग कश्यप, बिनायक सेन, सौमित्र चटर्जी, अपर्ण सेन, कोंकणा सेन शर्मा, रेवती, श्याम बेनेगल, शुभा मुद्गल, अनुपम रॉय जैसी 49 हस्तियों के हस्ताक्षर से जारी की गई चिट्ठी में एंटी नेशनल और अर्बन नक्सल का टैग लगाने पर भी चिंता जताई गई है। साथ ही कहा गया है कि देश में एक ऐसा माहौल होना चाहिए जहां असहमति को कुचला नहीं जाना चाहिए। 

टॅग्स :अनुराग कश्यप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'बॉलीवुड में फिल्मों का प्रमोशन पैसे की बर्बादी है': हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री से क्यों निराश हैं अनुराग कश्यप

बॉलीवुड चुस्कीअनुराग कश्यप की 'निशानची' में विनीत कुमार सिंह का 'जबरदस्त' जलवा, किया कमाल

बॉलीवुड चुस्कीअनुराग कश्यप की 'निशानची' 'गैंग ऑफ वासेपुर' से पूरी तरह से अलग, अनुराग कश्यप...

बॉलीवुड चुस्की'औकात में रहो': मनोज मुंतशिर ने ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए अनुराग कश्यप को दी खुली चेतावनी | VIDEO

बॉलीवुड चुस्कीAnurag Kashya: ब्राह्मण समुदाय पर विवादित बयान, ‘इंस्टाग्राम’ पर पोस्ट लिख अनुराग कश्यप ने मांगी माफी, आप मुझे जितना गाली देना चाहें दे, मेरे परिवार ने कुछ नहीं कहा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?