लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड डायरेक्टर ने पीएम मोदी के 9 मिनट मांगने पर साधा निशाना, लिखा- तो क्या ये दुनिया जला सकता हूँ ? माचिस है मेरे पास...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 4, 2020 10:46 IST

पीएम ने कहा है कि इस बार पूरे देश की एकजुटता दिखाने के लिए 5 अप्रैल को रात 9 बजे प्रकाश फैलाए।

Open in App
ठळक मुद्देअनुराग कुछ समय पहले सोशल मीडिया से गायब हो गए थे।अनुराग सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देशवासियों को सुबह नौ बजे वीडियो संदेश जारी कर संबोधित किया है। इस वीडियो संदेश में पीएम नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस और लाॉकडाउन को लेकर कई बातें कहीं। पीएम मोदी ने लोगों ने 5 अप्रैल को रात 9 बजे का 9 मिनट का समय मांगा है। पीएम की इस बात पर बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने इस पर रिएक्शन पेश किया है।

पीएम ने कहा है कि इस बार पूरे देश की एकजुटता दिखाने के लिए 5 अप्रैल को रात 9 बजे प्रकाश फैलाए। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कहा है कि 5 अप्रैल को देश के सभी लोग अपने घरों की लाइट बंद कर देंगे, और अपने घर की खिड़की या दरवाजे पर आकर दीया, मोमबत्ती या मोबाइल की टॉर्च लाइट जलाएंगे।

अनुराग ने ट्वीट करके पीएम मोदी पर निशाना साधा है। अनुराग ने लिखा है कि एक सवाल था। मोमबत्ती और दिया कहाँ मिलेगा? दवा की दुकान पे या फिर राशन या सब्ज़ी की दुकान पे? क्या ये भी ज़रूरी समान में आता है? और नहीं मिले तो क्या ये दुनिया जला सकता हूँ ? माचिस है मेरे पास।

इसके बाद डायरेक्टर ने एक और ट्वीट किया है। इस बार अनुराग ने लिखा कि चलो कोई नहीं मेरे एक ट्वीट से ही आग लग गयी।आशा है पाँच तारीख़ तक जलती रहेगी।  बाक़ी

अनुराग कुछ समय पहले सोशल मीडिया से गायब हो गए थे। लेकिन देश हालातों का हवाला देते हुए एक बार फिर से उन्होंने ट्विटर पर वापसी की है। इस वापसी के साथ ही वह अपने पुराने तेवर में लौट आए हैं। अनुराग सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं, वह आए दिन अपना पक्ष राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर रखते रहते हैं।

पीएम मोदी ने क्या कहा है 

पीएम मोदी ने कहा, ''130 करोड़ देशवासियों के महासंकल्प को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। 5 अप्रैल को रविवार को, रात 9 बजे मैं आप सबके 9 मिनट चाहता  हूं।ध्यान से सुनिएगा, 5 अप्रैल को रात 9 बजे, घर की सभी लाइटें बंद करके, घर के दरवाजे पर या बालकनी में, खड़े रहकर, 9 मिनट के लिए मोमबत्ती, दीया, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाएं। 

 उस समय यदि घर की सभी लाइटें बंद करेंगे, चारो तरफ जब हर व्यक्ति एक-एक दीया जलाएगा, तब प्रकाश की उस महाशक्ति का ऐहसास होगा, जिसमें एक ही मकसद से हम सब लड़ रहे हैं, ये उजागर होगा।

टॅग्स :कोरोना वायरसनरेंद्र मोदीअनुराग कश्यप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल