लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसा: अनुराग कश्यप ने साधा अमित शाह पर निशाना, कहा- होम मिनिस्टर सॉरी बोल देंगे तो प्रॉब्लम…

By अमित कुमार | Updated: February 26, 2020 14:11 IST

दिल्ली हिंसा को लेकर बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप से जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर वह सॉरी कह देंगे तो आधी प्रॉब्लम खत्म हो जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के उत्तर पूर्वी हिस्से में हुई सांप्रदायिक हिंसा पर लगातार लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।उपद्रवियों ने कई घरों, दुकानों तथा वाहनों में आग लगा दी और एक-दूसरे पर पथराव किया। इन घटनाओं में बुधवार तक कम से कम 20 लोगों की जान चली गई और करीब 200 लोग घायल हो गए।

देश की राजधानी दिल्ली के उत्तर पूर्वी हिस्से में हुई सांप्रदायिक हिंसा पर लगातार लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। पिछले कुछ दिनों में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का समर्थन करने वाले और विरोध करने वाले समूहों के बीच संघर्ष ने सांप्रदायिक रंग ले लिया है। उपद्रवियों ने कई घरों, दुकानों तथा वाहनों में आग लगा दी और एक-दूसरे पर पथराव किया। इन घटनाओं में बुधवार तक कम से कम 20 लोगों की जान चली गई और करीब 200 लोग घायल हो गए।

इस हिंसा को लेकर बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप से जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर वह सॉरी कह देंगे तो आधी प्रॉब्लम खत्म हो जाएगी। दरअसल, अनुराग कश्यप तापसी पन्नू की फिल्म थप्पड़ की स्पेशल स्क्रीनिंग में मौजूद थे। इसी दौरान उनसे दिल्ली हिंसा को लेकर मीडिया ने सवाल किया। जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, 'अगर होम मिनिस्टर सॉरी बोल देंगे तो दुनिया में हमारी आधी प्रॉब्लम सॉल्व हो जाएगी।'

केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन पर कही यह बात

अनुराग कश्यप ने ट्वीट कर सीएम केजरीवाल पर जमकर तंज कसा है। भीड़ में ज्यादात्तर जेएनयू के छात्र, एलुमिनाई एसोसिएशन ऑफ जामिया मिल्लिया इस्लामिया और जामिया कॉर्डिनेशन कमेटी के सदस्य शामिल थे। इन छात्रों ने अरविंद केजरीवाल का घेराव किया था।  अनुराग ने अपने ट्वीट में इस घटनाक्रम का एक वीडियो भी शेयर किया है। अनुराग ने लिखा है कि शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे लोगों पर अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर पानी के कैनन का इस्तेमाल किया गया। वाटर कैनन को आग बुझाने और दंगे रोकने के बेहतर उपयोग के लिए रखा जा सकता था। लेकिन यह प्राथमिकता नहीं हो सकती। यह सभी एक ही हैं।

दिल्ली के CM केजरीवाल पर भी फूटा गुस्सा

इससे पहले अनुराग ने ट्वीट करते हुए लिखा है यह आम आदमी पार्टी ने दिल्ली चुनाव जीता था ना ? अभी कहाँ है अरविंद केजरीवाल और उनके आप? तुम्हारी दिल्ली जल रही है। क्या अमित शाह ने खरीद लिया है AAP खुद ही अपना जमीर बेच खाए हो।

टॅग्स :अमित शाहअनुराग कश्यपकैब प्रोटेस्टबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल