बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) लागातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput)को लेकर अपनी बात रखी थी। ऋचा ने अपनी फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' को लेकर एक बयान दिया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें अब तक इस फिल्म के लिए रॉयल्टी नहीं मिली है। ऋचा के इस स्टेटमेंट पर अब फिल्म के निर्माता निर्देशक अनुराग कश्यप ने भी अपना रिएक्शन दिया है।
अनुराग कश्यप बेहतरीन डायरेक्शन के लिए जाने जाते हैं। अनुराग ने अब तक कई नायाब फिल्में भी फैंस के सामने पेश की हैं। अनुराग कुछ समय पहले सोशल मीडिया से गायब हो गए थे। लेकिन देश हालातों का हवाला देते हुए एक बार फिर से उन्होंने ट्विटर पर वापसी की है। इस वापसी के साथ ही वह अपने पुराने तेवर में लौट आए हैं। अनुराग सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं, वह आए दिन अपना पक्ष राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर रखते रहते हैं।
अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने ट्विटर पर लिखा, 'वह सही है। अधिकतर एक्टर्स और क्रू को उसके बराबर या उससे कम पे किया गया था। मुझे तो 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' बनाने के लिए अपनी पूरी फीस लगानी पड़ी. मजेदार बात तो ये है कि 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' पर अभी भी हमारा 50% IPR बचा हुआ है और हमने आज तक उसका एक रुपए भी नहीं देखा। ना ही उसकी कमाई के बारे में कुछ पता है. स्टूडियो के लिए तो फिल्म अभी भी फ्लॉप है।
अनुराग का हमेशा की तरह से ये ट्वीट भी छा गया है। अनुराग कश्यप के इस ट्वीट पर लोग तरह तरह से कमेंट कर रहे हैं।कुछ लोग अनुराग के इस ट्वीट पर उनकी क्लास लगाते भी नजर आए हैं।अनुराग कश्यप भारतीय फिल्म निर्देशक, स्क्रीनराइटर और निर्माता हैं। उन्हें कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है।फिल्म निर्देशक के तौर पर उनके करियर की शुरूआत फिल्म 'पांच' से हुई थी।