लाइव न्यूज़ :

तो अमरीश पुरी नहीं बल्कि ये एक्टर होते 'मिस्टर इंडिया' के 'मोगैम्बो'

By मेघना वर्मा | Updated: June 23, 2019 17:00 IST

साल 1987 में आई अनिल कपूर की फिल्म मिस्टर इंडिया में अमरीश पुरी का किरदार मोगैम्बो सिनेमा जगत के कुछ सबसे पॉपुलर विलेन में से एक हो गया। आज भी फिल्म में उनके इस रोल के लिए उन्हें याद किया जाता है।

Open in App

शेखर कपूर की साल 1987 में आई सुपरहिट फिल्म मिस्टर इंडिया आज भी लोगों के दिलों के बेहद करीब है। फिल्में अनिल कपूर की गायब होने वाली घड़ी हो या विलेन मोगैंम्बो का अंदाज। अमरीश पुरी के इस कैरेक्टर को सिनेमा के इतिहास का सबसे पॉपुलर विलेन भी कहा जा सकता है। मगर रिसेंटली अनुपम खेर ने इस बात का खुलासा किया है कि सबसे पहले उन्हें मोगैम्बों का किरदार ऑफर किया गया था। 

अमरीश पुरी की 87वीं बर्थ एनीवर्सरी पर लेजेंड को याद करते हुए अनुपम खेर ने इंटरव्यू देते हुए कहा, 'अमरीश पुरी मेरे बहुत अच्छे दोस्त थे। ये बहुत दुख की बात है कि जब आप किसी ऐसे दोस्त के बारे में बात कर रहे हो जो अब इस दुनिया में नहीं हो। वो एक रिमार्केबल एक्टर थे।'

अनुपम खेर ने आगे कहा, 'मिस्टर इंडिया में मोगैंम्बो का रोल सबसे पहले मुझे ऑफर हुआ था मगर एक या दो महीने के अंदर ही मेकर्स ने मेरी जगह अमरीश पुरी को चुन लिया था।' अनुपम खेर ने ये बात तब कही जब वो अपनी आने वाली फिल्म वन डे जस्टिस डिलिवर को प्रमोट कर रहे थे। 

अनुपम ने आगे कहा कि जब किसी एक्टर को फिल्म से निकाला जाता है तो उसे दुख होता है। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने मिस्टर इंडिया देखी तो उन्हें लगा कि अमरीश पुरी को लेना मेकर्स का ज्यादा अच्छा डिसीजन था। 

टॅग्स :अनुपम खेरअमरीश पुरी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की‘खोसला का घोसला 2’ में रवि किशन की एंट्री, अनुपम खेर ने जताई खुशी

बॉलीवुड चुस्कीVIRAL: अनुपम खेर ने किया 'तौबा तौबा' पर डांस, देखें वायरल वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAnupam Kher: फिर सिनेमाघरों में आएगी Tanvi The Great, अनुपम खेर ने 'तन्वी' को फिर से रिलीज करने पर कहा

बॉलीवुड चुस्कीAnupam Kher, Kirron's 40th Wedding Anniversary: ‘इंस्टाग्राम’ पर खास पोस्ट, वीडियो शेयर, पढ़िए क्या लिखा

बॉलीवुड चुस्कीHappy Birthday Anupam Kher: आसान नहीं थी फिल्म इंडस्ट्री की राह, फिर भी नहीं मानी हार..., आज बड़े अभिनेताओं की लिस्ट में शुमार हैं अनुपम खेर; जानें उनके बारे में

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?