लाइव न्यूज़ :

कैंसर से जूझ रहीं किरण खेर की सेहत को लेकर अनुपम खेर ने दिया अपडेट, जानिए क्या कहा

By दीप्ती कुमारी | Updated: April 28, 2021 13:33 IST

अभिनेता अनुपम खेर ने हाल ही में अपनी पत्नी और राजनेता किरण खेर के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी । उन्होंने कहा कि उनकी सेहत ठीक है लेकिन दवाओं का साइड इफेक्ट हो रहा है ।

Open in App
ठळक मुद्देअनुपम खेर ने पत्नी के स्वास्थ्य के बारे में दी जानकारी कहा, अब उनकी सेहत ठीक है किरण खेर ने पीजीआई चंडीगढ़ को वेंटिलेटर खरीदने के लिए दिए 1 करोड़ रूपएअनुपम खेर ने फैंस की दुआओं के लिए भी उन्हें सोशल मीडिया पर शुक्रिया कहा है

मुंबई:  अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी पत्नी किरण खेर के स्वास्थ्य के बारे में अपडेट देते हुए बताया है कि अब उनकी तबीयत में सुधार है। कुछ दिन पहले ही अनुपम खेर ने किरण खेर की बीमारी के बारे में जानकारी देते हुए कहा था कि, 'यह इसलिए बता रहा हूं कि अफवाह ना फैले। मैं और सिकंदर यह जानकारी देना चाहते हैं कि किरण मल्टीपल मायलोमा से पीड़ित है , जो एक तरह का ब्लड कैंसर होता है। वह अभी इलाज करवा रही हैं और हमें पूरी भरोसा है कि वह जल्द ठीक हो जाएंगी।'

अनुपम ने इंस्टाग्राम लाइव सेशन में फैंस से की बात

अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम लाइव सेशन में अपनी पत्नी और राजनेता किरण खेर के स्वास्थ्य के बारे में एक अपडेट दिया । अनुपम लाइव सेशन में फैंस से बात कर रहे थे औक एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि किरण की सेहत में सुधार हो रहा है। वह बेहतर है लेकिन मल्टीपल मायलोमा की दवाओं के कई साइड इफेक्ट्स हैं। वह काफी स्ट्रॉन्ग है और उम्मीद है जल्द ठीक होकर आएंगी। आपकी दुआएं उनके साथ , वह जरूर ठीक हो जाएंगी।

 

कोरोना रोगियों की मदद के लिए दी सहायता 

अनुपम खेर ने इससे पहले बुधवार को एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर बताया था कि किरण ने कोरोना महामारी में लोगों की मदद के लिए पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च चंडीगढ़ को 1 करोड़ रुपये दान दिए है ताकि वे वेंटिलेटर खरीद सकें।

अनुपम खेर ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'डियर किरण , इस जरूरत के समय में आपने एमपी फंड से पीजीआई चंडीगढ़ को कोरोना रोगियों के लिए वेंटिलेटर खरीदने के लिए, जो 1 करोड़ रुपयों को  डोनेट किए है यह सच में उनकी मदद करेगा। यह एक नेक इशारा जबकि आप खुद अपना इलाज करवा रही हैं । मुझे आप पर गर्व है । आशा करता हूं कि जल्द आप पूरी तरह से ठीक हो जाए ।' आपको बता दें कि राजनेता और बीजेपी पार्टी से जुड़ीं किरण खेर चंडीगढ़ से सांसद हैं। 

टॅग्स :अनुपम खेरकिरन खेर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की‘खोसला का घोसला 2’ में रवि किशन की एंट्री, अनुपम खेर ने जताई खुशी

बॉलीवुड चुस्कीVIRAL: अनुपम खेर ने किया 'तौबा तौबा' पर डांस, देखें वायरल वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAnupam Kher: फिर सिनेमाघरों में आएगी Tanvi The Great, अनुपम खेर ने 'तन्वी' को फिर से रिलीज करने पर कहा

बॉलीवुड चुस्कीAnupam Kher, Kirron's 40th Wedding Anniversary: ‘इंस्टाग्राम’ पर खास पोस्ट, वीडियो शेयर, पढ़िए क्या लिखा

बॉलीवुड चुस्कीHappy Birthday Anupam Kher: आसान नहीं थी फिल्म इंडस्ट्री की राह, फिर भी नहीं मानी हार..., आज बड़े अभिनेताओं की लिस्ट में शुमार हैं अनुपम खेर; जानें उनके बारे में

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?