लाइव न्यूज़ :

मुंबई हमले पर आधारित फिल्म ‘होटल मुंबई’ की अनुपम खेर ने की सराहना, कहा- इस फिल्म ने मुझे मानवता का महत्व सिखाया

By भाषा | Updated: October 22, 2019 18:40 IST

इस फिल्म में अनुपम खेर ताज होटल के शेफ हेमंत ओबराय के किरदार में हैं जिन्होंने 26 नवंबर 2008 को हुए मुंबई हमले के दौरान होटल में फंसे कई लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभायी थी।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म ‘‘होटल मुंबई’’ 29 नवंबर को हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज़ होगी। इस फिल्म में अनुपम खेर ताज होटल के शेफ हेमंत ओबराय के किरदार में हैं

मशहूर अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी 501वीं फिल्म “होटल मुंबई” की सराहना करते हुए कहा कि असल जिंदगी के नायकों पर आधारित इस फिल्म ने उन्हें मानवता का महत्व समझाया। एंथनी मारस निर्देशित इस फिल्म में अनुपम खेर ताज होटल के शेफ हेमंत ओबराय के किरदार में हैं जिन्होंने 26 नवंबर 2008 को हुए मुंबई हमले के दौरान होटल में फंसे कई लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभायी थी।

साल 2009 में आयी डॉक्यूमेंट्री “सर्वाइविंग मुंबई” पर आधारित इस फिल्म में भारतीय मूल के ब्रिटिश अभिनेता देव पटेल भी नजर आएंगे। ज़ी स्टूडियो और पर्पज इंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित फिल्म ‘‘होटल मुंबई’’ 29 नवंबर को हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज़ होगी।

खेर ने कहा ‘‘यह फिल्म असल जिंदगी के नायकों के शौर्य को बयां करती है। विषम हालात में कई बार हम अपने अंदर अभूतपूर्व हौसला पाते हैं। अभिनेता के तौर पर तो हमें सब जानते हैं लेकिन दूसरों की सहायता करने वालों के बारे में जानना ज्यादा जरूरी है। ’’ उन्होंने कहा ‘‘सच तो यह है कि ‘होटल मुंबई’ ने मुझे मानवता का महत्व सिखाया।’’

टॅग्स :अनुपम खेरबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल