लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड डायरेक्टर ने किया ट्वीट, लिखा- भारतीय मुसलमानों, ये वक्त गुजर जाएगा...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 11, 2019 12:59 IST

अभिनव सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन सामाजिक और राजनीतिक हर एक मुद्दे पर बेवाक तरीके से अपनी राय रखते रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा में सोमवार को नागरिकता संशोधन विधेयक पेश किया गया है। काफी बहस के बाद ये पास हो गया है।

लोकसभा में सोमवार को नागरिकता संशोधन विधेयक पेश किया गया है। काफी बहस के बाद ये पास हो गया है। इस बिल के पक्ष में 118 वोट पड़े जबकि विपक्ष में 80 वोट डाले गए।सदन में गृहमंत्री अमित शाह ने सदस्यों के सवालों का जवाब दिया। अमित शाह ने कहा कि  ये बिल लाखों- करोड़ों शरणार्थियों को यातनापूर्ण जीवन से मुक्ति दिलाने का जरिया बनने जा रहा है। अब इस पर डायरेक्टर अभिनव सिन्हा ने अपनी प्रतिक्रिया पेश की है।

अभिनव सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन सामाजिक और राजनीतिक हर एक मुद्दे पर बेवाक तरीके से अपनी राय रखते रहते हैं। अब उन्होंने ट्वीट के जरिए सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है।

अभिनव ने ट्वीट के जरिए देश के मुसलमानों को धैर्य बनाए रखने की सहाल दी है। इतना ही नहीं उन्होंने मुसलमानों से भी कहा है कि ये वक्त भी गुजर जाएगा। अभिनव के इस ट्वीट पर लोगों की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

अभिनव ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि प्रिय भारतीय मुसलमानों, यह वक्त भी गुजर जाएगा। आपने पिछले कुछ वर्षों में अनुकरणीय धैर्य दिखाया है और आपको इसपर गर्व होना चाहिए,  मैं हूं।

अभिनव को हाल ही में आर्टिकल 15 के लिए स्टार स्क्रीन में चार अवार्ड से नवाजा गया है। अभिनव के निर्देशन में बनी इस फिल्म में लीड रोल में आयुष्मान खुराना लीड रोल में नजर आए। फिल्म को क्रिटक्स लेविल पर काफी वाहलाही मिली थी। फिल्म ने काफी अच्छी कमाई भी की थी।

वहीं, गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा में नागरिकता संशोधन बिल के बारे में बताते हुए कहा है कि यह बिल शरणार्थियों को नागरिकता देने का नाम करेगा। यह बिल किसी भी तरह से गैरसंवैधानिक नहीं है। लोकसभा में ये बिल पास हो गया है। अब देखना होगा कि राज्यसभा में बिल पास होता है कि नहीं। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?