लाइव न्यूज़ :

ये क्या! आमिर खान की 'लाल सिंह चड्डा' फिल्म पर अन्नू कपूर ने दिया अजीबोगरीब जवाब, देखें वीडियो

By विनीत कुमार | Updated: August 7, 2022 08:57 IST

लाल सिंह चड्डा फिल्म को रिलीज होने में बेहद कम दिन बाकी हैं। इसे लेकर काफी चर्चा है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे बायकॉट करने की भी मुहिम चला रहे हैं। इन सबके बीच फिल्म को लेकर अन्नू कपूर का बयान सभी को हैरान कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देआमिर खान की 'लाल सिंह चड्डा' फिल्म 11 अगस्त को रिलीज हो रही है।इस फिल्म पर सवाल के जवाब में अन्नू कपूर ने कहा कि ये क्या है वे नहीं जानते हैं।अन्नू कपूर ने कहा, 'मैं फिल्में ही नहीं देखता हूं, ना आपकी ना पराई, बात खत्म..मुझे तो पता भी नहीं है कि कौन है ये?

मुंबई: आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्डा' 11 अगस्त को रिलीज हो रही है। इसे लेकर काफी चर्चा है। वहीं सोशल मीडिया पर इसे कुछ लोगों द्वारा बायकॉट कराए जाने का भी ट्रेंड चल रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करेगी, इस पर सभी की नजरें हैं। वहीं, इन सबके बीच अन्नू कपूर का आमिर खान की फिल्म पर किया गया कमेंट चर्चा में आ गया है। इससे इस बात की भी अटकलें लग रही हैं कि क्या अन्नू कपूर और आमिर खान के बीच किसी तरह का मनमुटाव है।

आमिर खान की फिल्म पर अन्नू कपूर का कमेंट

दरअसल, हाल में अन्नू कपूर की फिल्म 'हम दो हमारे बारह' का पोस्टर रिलीज हुआ। इस दौरान पत्रकारों उनसे कई सवाल किए। एक पैपराजी ने इसी दौरान अन्नू कपूर से आमिर खान की आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा पर सवाल पूछ दिया। इसके जवाब में अन्नू कपूर ने अजीबोगरीब जवाब देते हुए कहा, 'वो क्या है? मैं फिल्में नहीं देखता हूं, मुझे नहीं पता है।'

अन्नू कपूर ने आगे कहा, 'नहीं कमेंट वाली बात नहीं है। मैं फिल्में ही नहीं देखता हूं, ना आपकी ना पराई, बात खत्म... मुझे तो पता भी नहीं है कि कौन है ये? मुझे सचमुच नहीं पता है कि कौन है ये। तो मैं क्या बता पाऊंगा कि कौन है वो? मुझे कोई आइडिया नहीं है।' 

बता दें कि अन्नू कपूर का ऐसा जवाब इसलिए हैरान करने वाला है कि क्योंकि वे टीवी और फिल्मों की दुनिया के बेहद सफल कलाकार हैं। ऐसे में ये कहना कि लाल सिंह चड्डा के बारे में उन्होंने सुना नहीं है, हैरान करता है।

अन्नू कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में लेखिका अरुंधति रॉय पर भारत को धोखा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘मैं आपके सामने जिस अरुंधति रॉय का नाम ले रहा हूं, उन्होंने कई बार देश को धोखा दिया है।’ 

टॅग्स :लाल सिंह चड्ढा फिल्मआमिर खानहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम