लाइव न्यूज़ :

पैपराजी पर नाराज होते नजर आए सैफ अली खान, कहा- ऐसा करिए कि आप हमारे बेडरूम में आ जाईए, वायरल हुआ वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 3, 2023 17:53 IST

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान गुरुवार की रात सभी फोटोग्राफर्स द्वारा करीना कपूर खान और उनकी की तस्वीरें क्लिक करने और पीछा करने की वजह से नाराज नजर आए।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो में सैफ काले रंग का कुर्ता और सफेद पायजामे में जबकि करीना शॉर्ट ब्लैक ड्रेस में नजर आईं।सैफ के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही कृति सेनन और प्रभास स्टारर फिल्म आदिपुरुष में नजर आने वाले हैं।आदिपुरुष 16 जून 2023 को रिलीज होने वाली है।

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान गुरुवार की रात सभी फोटोग्राफर्स द्वारा करीना कपूर खान और उनकी की तस्वीरें क्लिक करने और पीछा करने की वजह से नाराज नजर आए। मलाइका अरोड़ा की मां की बर्थडे पार्टी से लौट रहे एक्टर कपल को देर रात उनके घर के बाहर स्पॉट किया गया, जहां सैफ अली खान फोटोग्राफर्स से नाराजगी जाहिर करते हुए नजर आए। 

जैसे ही पैपराजी ने सैफ और करीना का नाम लिया, वैसे ही एक्टर ने जवाब भी दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सैफ काले रंग का कुर्ता और सफेद पायजामे में जबकि करीना शॉर्ट ब्लैक ड्रेस में नजर आईं। पैपराजी तस्वीरें और वीडियो बनाने के लिए सर, सर रुकिए न कहते हुए नजर आए। इसपर सैफ अली खान ने कहा कि ऐसा करिए कि आप हमारे बेडरूम में आ जाईए।

वहीं, सैफ अली खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही कृति सेनन और प्रभास स्टारर फिल्म आदिपुरुष में नजर आने वाले हैं। आदिपुरुष 16 जून 2023 को रिलीज होने वाली है। फिल्म पहले 12 जनवरी 2023 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे 6 महीने आगे बढ़ा दिया गया है। 

वीएफएक्स और दृश्यों की गुणवत्ता को लेकर फिल्म के निर्देशक ओम राउत ने विजुअल एक्सपीरियंस पर काम करने के लिए टीमों को कुछ और समय देने का फैसला किया है। फिल्म हिंदू पौराणिक महाकाव्य रामायण पर आधारित बताई जा रही है। सैफ की भूमिका महाकाव्य के रावण पर आधारित है; जबकि प्रभास को राघव और कृति को जानकी के रूप में देखा जाएगा, जो क्रमशः भगवान राम और सीता पर आधारित चरित्र हैं।

टॅग्स :सैफ अली खानकरीना कपूरमलाइका अरोरा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीMalaika Arora: सफलता की राह पर कई उतार-चढ़ाव, लेखिका के रूप में शुरुआत करने को तैयार मलाइका अरोड़ा

बॉलीवुड चुस्कीअर्जुन कपूर ने मलाइका को इस अंदाज में किया बर्थडे विश, लिखा प्यारा संदेश...

बॉलीवुड चुस्कीKareena Kapoor ने शुरू की 'दायरा' की शूटिंग, साउथ के एक्टर संग हाथ मिलाया

बॉलीवुड चुस्कीPHOTOS: बीच पर करीना कपूर का हॉट अंदाज, 44 की उम्र में बेबो का ग्लैमरस लुक वायरल, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?