आखिर 65 की उम्र में भी अनिल कपूर यंग कैसे दिखते हैं? अभिनेता ने फिटनेस का खोला राज, देखें वीडियो
By अनिल शर्मा | Published: July 7, 2022 11:59 AM2022-07-07T11:59:39+5:302022-07-07T12:08:14+5:30
अनिल कपूर ने अपने फिटनेस वीडियो में बताया है कि खुद को मेंटली स्ट्रांग रखने के लिए रैप भी करते हैं। उन्होंने कहा, सिर्फ एक्सरसाइज ही नहीं, बल्कि बॉडी को सही रखने के लिए सही डाइट होना भी बहुत ही जरूरी है।
मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की फिटनेस की हर कोई तारीफ करता है। 65 साल की उम्र में भी वह यंग दिखते हैं। कई मौकों पर उनसे इसका राज पूछा गया कि आखिर वह इस उम्र में भी इतने यंग और फुर्तीले कैसे दिखते हैं? इस बीच अनिल कपूर ने अपने फिटनेस का राज खोला है।
अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने फिटनेस रूटीन का एक वीडियो शेयर किया है। फैंस को फिट रहने के लिए प्रेरित करते हुए अनिल कपूर इस वीडियो में वेट उठाने से लेकर साइकिलिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। अनिल कपूर अपने फैंस को ये भी बता रहे हैं कि वह एक ऐप के जरिए अपनी पूरे दिन की एक्टिविटी ट्रैक करते हैं।
अनिल कपूर ने कहा कि वह अपने सोने से लेकर खाने तक और कैलोरी बर्न करने से लेकर हर छोटी-छोटी चीज पर नजर रखते हैं।उन्होंने बताया कि वह खुद को फिट रखने के लिए सुबह उठते ही साइकिलिंग के लिए जाते हैं। जिंदगी में फोकस होने के लिए वह डार्ट खेलते हैं। डार्ट और एक्सरसाइज के जरिए वह अपनी बॉडी में एक्स्ट्रा फैट जमा नहीं होने देते। यही नहीं उन्होंने बताया कि खुद को मेंटली स्ट्रांग रखने के लिए रैप भी करते हैं। बकौल अनिल कपूर, सिर्फ एक्सरसाइज ही नहीं, बल्कि बॉडी को सही रखने के लिए सही डाइट होना भी बहुत ही जरूरी है।