लाइव न्यूज़ :

पत्नी नेहा के प्रसव पीड़ा को बंटते हुए नजर आए अंगद बेदी, वीडियो हो रहा है वायरल

By वैशाली कुमारी | Updated: October 10, 2021 19:00 IST

अगंद ने हाल में सोशल मीडिया पर एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें नेहा ऑपरेशन थिएटर में जाने से पहले काफी नर्वस नजर आ रही हैं। वहीं, उनके दर्द को कम करने के लिए अंगद उन्हें हग करते नजर आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे नेहा धूपिया ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया है2 दिनों तक अस्पताल में रहने के बाद नेहा धूपिया को अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई है

बॉलीवुड अभिनेत्रीनेहा धूपिया और अंगद बेदी  हाल ही में अपने दूसरे बच्चे के माता-पिता बने हैं। नेहा ने बेटे को जन्म दिया है, इस बात की जानकारी अंगद ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के द्वरा बताई थी। वहीं अगंद ने हाल में सोशल मीडिया पर एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें नेहा ऑपरेशन थिएटर में जाने से पहले काफी नर्वस नजर आ रही हैं। वहीं, उनके दर्द को कम करने के लिए अंगद उन्हें हग करते नजर आ रहे हैं। बतादें कि इंटरनेट पर अंगद और नेहा का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि नेहा ऑपरेशन थिएटर में जाने से पहले बेहद नर्वस नजर आ रहीं हैं। वहीं, अंगद उन्हें गले लगते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि नेहा के पति अंगद ने इन खास और मुश्किल पलों में एक पल के लिए भी अपनी पत्‍नी का साथ नहीं छोड़ा। नेहा और अंगद का ये वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। इस पोस्ट पर कई सेलेब्स और यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। 

बता दें कि नेहा धूपिया ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया है। 2 दिनों तक अस्पताल में रहने के बाद नेहा धूपिया को अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई है। वहीं अस्पताल से अपने बेटे को घर लेकर जाते हुए दोनो कपल की तस्वीरें पैपराजी ने अपने कैमरों में कैद की थी। तस्वीरों में नेहा धूपिया बड़े प्यार से लाडले को गोद में लिए हुए दिखीं थीं। वहीं घर पहुंचते ही अंगद बेदी ने एक और वीडियो शेयर कर बेटे की प्यारी सी झलक दिखाई है, वीडियो में उनके छोटे छोटे पैर नजर आ रहे हैं। फिलहाल नेहा और अंगद ने अपने बेटे के नाम का खुलासा अभी तक नहीं किया है। 

टॅग्स :नेहा धूपियाहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!