लाइव न्यूज़ :

अंगद बेदी बनेंगे पद्मश्री खंडालावाला, इस वेबसीरीज में दिखेगा नया लुक

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 3, 2019 08:49 IST

अंगद बेदी को एकता कपूर की अगली वेब सीरीज में एक वकील के रूप में देखा जा सकेगा. यह वास्तविक जीवन पर आधारित एक कोर्ट रूम ड्रामा है

Open in App

अंगद बेदी को एकता कपूर की अगली वेब सीरीज में एक वकील के रूप में देखा जा सकेगा. यह वास्तविक जीवन पर आधारित एक कोर्ट रूम ड्रामा है. इसका टाइटल है 'द वर्डिक्ट'. इसमें भारत के बड़े और हाई प्रोफाइल कोर्ट मामले नानावटी हत्याकांड की कहानी दिखाई गई है. अंगद इसमें पद्मश्री से सम्मानित वकील कार्ल जमशेदजी खंडालावाला की भूमिका में दिखाई देंगे, जिन्होंने केएम नानावटी बनाम महाराष्ट्र राज्य के प्रसिद्ध मामले की पैरवी की थी.

यह पहली बार होगा जब अंगद पर्दे पर किसी वकील का किरदार निभाते नजर आएंगे. बता दें कि खंडालावाला बहुत ही तेजतर्रार और भारत के शीर्ष आपराधिक वकील थे. उन्होंने अपने जीवन में एक केस भी नहीं हारा. जब 15 शीर्ष वकीलों ने उस ओपन एंड शट मामले में हाथ डालने से इनकार कर दिया था, तब उन्होंने इसे अपने हाथ में लिया और फैसले को पलट कर केस जीत लिय.

वे एक पारिवारिक व्यक्ति थे लेकिन अपने पेशेवर क्षेत्र में उन्होंने हर मामले को इस तरह लड़ा जैसे कि वह उनका आखिरी केस हो. इसके अलावा वे एक लेखक, कला और संगीत के पारखी, एक पूर्व वायु सेना अधिकारी और एक न्यायाधीश भी थे. अंगद ने कहा, ''एक वास्तविक किरदार को निभाना किसी अभिनेता के लिए सबसे मुश्किल काम होता है क्योंकि किसी को भी पता नहीं होता कि करना क्या है. कार्ल जमशेद खंडालावाला मेरे द्वारा निभाए गए किरदारों में से अब तक का सबसे चुनौतीपूर्ण और भावनात्मक रूप से शुष्क पार्ट है.

कार्ल को खुद में समा लेने के लिए मैंने कानून के बारे में बहुत कुछ पढ़ा. बॉडी लैंग्वेज सही करने में काफी समय लगाया. उस समय में अदालत में दी गई स्पीच बिल्कुल स्पष्ट थी, इसलिए 6 से 8 पेज के मोनोलॉग को याद करने की कोशिश करते हुए ये सभी बातें ध्यान में रखनी पड़ी. लुक इसमें काफी महत्वपूर्ण रहा. पहली बार मुझे इस तरह अपने लुक के साथ प्रयोग करने का मौका मिला है.''

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?