लाइव न्यूज़ :

गुंजन सक्सेना की बायोपिक में जाह्नवी कपूर के भाई का रोल निभाएंगे 'पिंक' के ये एक्टर

By मेघना वर्मा | Updated: February 25, 2019 17:33 IST

गुंजन सक्सेना, इंडियन एयर फोर्स की पहली महिला पायलट हैं। जिन्होंने 1999 के कारगिल वॉर में देश के लिए लड़ाई लड़ी है।

Open in App

धड़क फिल्म से बॉलीवुड में इंटर करने वाली जाह्नवी कपूर ने अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया था। जल्द ही जाह्नवी कपूर गुंजन सक्सेना की बायोपिक में दिखाई देंगी। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। बताया जा रहा है कि फिल्म में जाह्नवी के भाई का किरदार पिंक फिल्म के एक्टर अगंद बेदी करने वाले हैं। 

मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक खबर है कि अंगद बेदी, गुंजन सक्सेना की बायोपिक में दिखाई देंगे। वो इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के भाई का किरदार निभाएंगे। इस फिल्म की शूटिंग की चर्चाएं मीडिया पर लगातार हो रही हैं। 

कौन हैं गुंजन सक्सेना

गुंजन सक्सेना, इंडियन एयर फोर्स की पहली महिला पायलट हैं। जिन्होंने 1999 के कारगिल वॉर में देश के लिए लड़ाई लड़ी है। खबर के मुताबिक दोनों एक्टर्स को ही लखनऊ में शूटिंग करते हुए देखा गया था। दोनों किसी डांस पर शूटिंग करते दिखाई दे रहे थे। 

सोर्स ने बताया कि दोनों ही एक्टर अनिल कपूर के किसी आईकॉनिक स्टेप पर डांस कर रहे थे। लेट नाइट शूट में दोनों ही एक-दूसरे के साथ शूट कर रहे थे। अंगद इस मूवी में एक आर्मी ऑफिसर का रोल प्ले कर रहे हैं। वहीं इस फिल्म में पकंज त्रिपाठी जाह्नवी के पिता का किरदार निभा रहे हैं। 

बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग लखनऊ में पूरी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि दो मार्च तक स्टार्स मुंबई वापिस लौट आएंगे। वहीं जाह्नवी कपूर का गुंजन सक्सेना का जाह्नवी लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद लोग और भी ज्यादा इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।  

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस