लाइव न्यूज़ :

अनन्या पांडे और ईशान खट्टर का 3 साल बाद हुआ ब्रेकअप! जानें क्या है कारण

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 4, 2022 18:11 IST

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अनन्या पांडे और ईशान खट्टर ने एक-दूसरे को लगभग तीन सालों तक डेट करने के बाद ब्रेकअप कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देदोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। खबरें ऐसी भी हैं कि ब्रेकअप होने के बाद भी दोनों दोस्त रहेंगे और आगे एकसाथ फिल्में भी कर सकते हैं।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अक्सर ही चर्चा का विषय बनी रहती हैं। हालांकि, इस बार वो एक्टर ईशान खट्टर को लेकर सुर्खियां बटोरती हुई नजर आईं। बता दें कि आए दिन अनन्या और ईशान के रिलेशनशिप को लेकर फैंस के बीच अफवाहें उड़ती रहती हैं। मगर कभी भी दोनों ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की। इस बीच ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि एक-दूसरे को लगभग तीन सालों तक डेट करने के बाद दोनों की राहें जुदा हो गई हैं।

पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। हालांकि, खबरें ऐसी भी हैं कि ब्रेकअप होने के बाद भी दोनों दोस्त रहेंगे और आगे एकसाथ फिल्में भी कर सकते हैं। रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि अनन्या और ईशान ने महसूस किया कि चीजों को देखने का उनका तरीका एक-दूसरे से अलग था और इसलिए उन्होंने अलग होने का फैसला किया है। अनन्या पांडे और ईशान खट्टर ने साल 2020 में ये फिल्म खाली पीली में एक साथ काम किया है। 

अनन्या पांडे और ईशान खट्टर ने साल 2020 में ये फिल्म खाली पीली में एक साथ काम किया है। इस फिल्म में उन्होंने बचपन के प्रेमी पूजा और ब्लैकी की भूमिका निभाई थी, जो बिछड़ जाते हैं, लेकिन फिर कई साल बाद एक-दूसरे से मिल भी जाते हैं। माना जाता है कि दोनों के रिश्ते की शुरुआत इसी फिल्म के सेट पर हुई थी। ऐसे अगर ब्रेकअप की बात सच है तो ये फैंस के लिए अच्छी खबर नहीं है। बता दें कि पिछले महीने ही अनन्या पांडे और ईशान खट्टर को एकसाथ बॉलीवुड आकार शाहिद कपूर की बर्थडे पार्टी में स्पॉट किया गया था। उनकी सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी वायरल हुई थीं। 

टॅग्स :अनन्या पाण्डेयईशान खट्टरशाहिद कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीशाहिद कपूर की O Romeo का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 21 दिनों में कमाए सिर्फ 68.11 करोड़

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection Day 12: शाहिद कपूर की फिल्म की रफ्तार धीमी, 59 करोड़ पर पहुंची कमाई

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection: शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' ने 6 दिनों में कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्कीसुपारी किलर 'उस्तरा' की कहानी दर्शकों को आई पसंद, 'ओ रोमियो' की कमाई 39 करोड़ पार

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo review out: रंग लाई शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की कैमिस्ट्री, मस्ट वॉच है विशाल भारद्वाज की 'ओ रोमियो'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?