अब जाह्नवी नहीं इस एक्ट्रेस के साथ इश्क लड़ाएंगे ईशान खट्टर, जानिए पूरी डीटेल्स

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 15, 2019 04:24 PM2019-07-15T16:24:53+5:302019-07-15T16:24:53+5:30

ईशान खट्टर अब अनन्या पांडे के साथ पर्दे पर रोमांस करते नजर आने वाले हैं। खबरों की मानें तो ईशान और अनन्या को एक फिल्म के लिए साइन किया गया है।

ananya panday and ishaan khatter may be work together | अब जाह्नवी नहीं इस एक्ट्रेस के साथ इश्क लड़ाएंगे ईशान खट्टर, जानिए पूरी डीटेल्स

अब जाह्नवी नहीं इस एक्ट्रेस के साथ इश्क लड़ाएंगे ईशान खट्टर, जानिए पूरी डीटेल्स


जाह्नवी कपूर और ईशान खट्ट को फैंस के साथ फिल्म धड़क में देखा था। दोनों की कैमेस्ट्री को फैंस ने जमकर पसंद भी किया था। अब ईशान एक नई अभिनेत्री के साथ पर्दे पर रोमांस करते नजर आने वाले हैं।

ईशान अब अनन्या पांडे के साथ पर्दे पर रोमांस करते नजर आने वाले हैं। खबरों की मानें तो ईशान और अनन्या को एक फिल्म के लिए साइन किया गया है। हालांकि अभी स्टारकास्ट को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

कहा जा रहा है कि अली अब्‍बास जफर के प्रोडक्‍शन में इस फिल्म का निर्माण किया जाएगा। अली अब्‍बास जफर इस फिल्म के लिए ईशान और अनन्या को ले सकते हैं। अगर दोनों को फिल्म के लिए साइन किया जाता है तो ये उन दोनों की साथ की पहली फिल्म होगी।

वर्कफंड की बात करें तो ईशान को आखिरी बार धड़क में देखा गया था। इसके बाद से वह किसी फिल्म में नजर नहीं आए हैं। साथ ही अनन्या पांडे ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से करियर की शुरुआत की थी। अब वह कार्तिक आर्यन के साथ पति पत्नी और वो में नजर आने वाली हैं।

Web Title: ananya panday and ishaan khatter may be work together

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे