लाइव न्यूज़ :

शादी के बाद आनंद आहूजा ने सोनम के लिए किया पहला सोशल मीडिया पोस्ट, मैसेज में उमड़ा प्यार

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 10, 2018 11:18 IST

8 मई 2018 को मुंबई में सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने शादी की।

Open in App

मुंबई, 10 मई:  बॉलीवुड अभिनेत्री और फैशन आइकॉन सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी काफी ट्रेंड में रही।  8 मई 2018 को मुंबई में उनकी आनंद आहूजा के साथ सिख परम्परा के अंतर्गत शादी हुई। गुरूद्वारे में दोनों ने चार फेरे लिए और 'आनंद कारज' की रस्म अदा की। 

सोनम कपूर ने शादी करते ही अपने सोशल मीडिया नाम के आगे अपने पति आनंद अहूजा का नाम लगा लिया था। इधर आनंद आहूजा ने भी शादी के बाद पहली बार सोनम कपूर के लिए एक प्यार भरा मैसेज लिखा है। 

आनंद आहूजा ने इंस्टाग्राम पर सोनम कपूर और खुद को दोनों की शादी की बधाई देते हुए लिखा, 'हम दोनों एक-दूसरे से काफी प्यार करते हैं, मेरा सारा प्यार और दुआएं हमेशा तुम्हारे साथ है।'

इसके पहले आनंद आहूजा ने अपने और सोनम के जूतो की तस्वीर शेयर करते हुए प्यार भरा मैसेज लिखा था। 

इस मामले को लेकर अक्षय कुमार और टि्वंकल खन्ना की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

बता दें कि सोनम कपूर की शादी में बॉलीवुड की तमाम हस्तियां शामिल हुए, चाहे वह मेहंदी हो संगीत या फिर शादी या रिसेप्सन। सोनम और आनंद एक-दूसरे पिछले कुछ सालों से डेट कर रहे थे। आनंद दिल्ली के एक नामी बिजनेसमैन हैं।

सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा पेशे से दिल्ली के एक बड़े बिजनेसमैन हैं। उनका कपड़ों का एक बड़ा ब्रांड है। दिल्ली के रहने वाले आनंद इसके साथ ही शाही एक्पोर्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर भी हैं जो उनका फैमिली बिजनेस है। आनंद अहूजा देश के पहले शू स्टोर के भी फाउंडर हैं। स्टोर का नाम है 'वेज-नॉन वेज'। इतना ही नहीं सोमन के कथित प्रेमी आनंद अहूजा अपने फैमिली बिजनेस 'शाही एक्सपोर्ट्स' के एमडी हैं। आनंद आहूजा ने अमेरिका की अमेजन कंपनी में बतौर प्रोडक्ट मैनेजर काम किया है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :सोनम कपूरआनन्द आहूजा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की69 के हुए अनिल कपूर, सोनम कपूर ने शेयर कीं पापा की अनसीन और थ्रोबैक तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीसोनम कपूर ने दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की, बेबी बंप दिखाते हुए कैप्शन लिखा- 'मदर'

बॉलीवुड चुस्कीसोनम कपूर ने रोमांटिक नोट के साथ पति को विश की वेडिंग एनिवर्सरी, बेटे वायु संग शेयर की परफेक्ट फैमिली पिक्चर

बॉलीवुड चुस्कीInternational Women's Day 2024: बॉलीवुड की इन हसीनाओं ने अपने दम पर बनाई पहचान, स्टारडम ऐसा कि फीके लगते हैं मेल एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीअनंत-राधिका के प्री-वेडिंग में बॉलीवुड कपल्स का रोमांटिक अंदाज, तस्वीरों ने जीता दर्शकों का दिल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?