लाइव न्यूज़ :

बेबी बंप के साथ अमृता राव ने पहली बार शेयर की फोटो, जानिए क्यों मांगी फैंस से माफी?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 19, 2020 12:10 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता राव जल्दी ही मां बनने वाली हैं और उन्होंने पहली बार सोशल मीडिया पर पति अनमोल संग बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी फोटो शेयर की।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता राव ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की फोटोफोटो शेयर कर अमृता ने बताया कितने महीने की हैं प्रेग्नेंट

बॉलीवुड एक्ट्रेस के मां बनने की खबरें इन दिनों आ रही हैं। करीना कपूर, अनुष्का शर्मा के बाद अब एक और एक्ट्रेस मां बनने वाली है। विवाह फिल्म की एक्ट्रेस अमृता राव जल्द मां बनने वाली हैं। हाल ही में अमृता के बेबी बंप की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। अब एक्ट्रेस ने खुद पहली बार अपनी बेबी बंप की फोटो शेयर की है।

 अमृता ने पहली बार सोशल मीडिया पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी फोटो पोस्ट की जिसमें उनके पति आरजे अनमोल भी साथ नजर आ रहे हैं। फोटो पोस्ट शेयर करते हुए दिल की बात भी लिखी है।

 फोटो को पोस्ट कर अमृता ने लिखा, 'आपके लिए यह 10वां महीना है... लेकिन हमारे लिए यह 9वां है। सरप्राइज सरप्राइज... अनमोल और मैं अपने नवें महीने में हैं। अपने फैंस और दोस्तों के साथ यह खुशखबरी शेयर करने को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं। (माफी चाहती हूं कि यह बात मुझे लंबे समय तक छिपाई रखनी पड़ी)। लेकिन यह सच है.. बेबी जल्द आने वाला है। यह मेरे, अनमोल और हमारे परिवारों के लिए काफी रोमांचक सफर रहा है। ब्रह्मांड को शुक्रिया.. आप सबको शुक्रिया। दुआएं बनाए रखें।'

वहीं, टाइम्स ऑफ इंडिया का खबर के अनुसार अमृता मां बनने वाली हैं और वह इन पलों को दिल से इन्जॉव कर रही हैं। अमृता ने अपनी प्रेग्नेंसी को निजी रखा है। अमृता और पति अनमोल ने इसको लेकर किसी भी तरह की अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की है। दोनों अपनी लाइफ को काफी प्राइवेट रखते हैं।

अमृता ने सात सालों तक आरजे अनमोल संग अपना अफयेर लोगों से छिपाकर रखा। 2009 में एक इंटरव्यू के दौरान पहली बार इन दोनों की मुलाकात हुई थी। मुलाकात के साथ ही दोनों के बीच दोस्ती हो गई और ये दोस्ती समय के साथ-साथ प्यार में तबदील हो गई। लेकिन लंबे समय तक उन्होंने अपने रिश्ते को दुनिया से छुपा कर रखा। 15 मई, 2016 को वो शादी के बंधन में बंध गए।

अमृता की शादी की खबर सुनकर हर कोई हैरान था। अमृता आज भी अपनी पर्सनल लाइफ को पर्सनल रखना ही पसंद करती हैं। ब़ॉलीवुड गॉशिप में इस कपल को लेकर बेहद कम ही बातें होती हैं। आरजे अनमोल और अमृता बॉलीवुड पार्टियों में भी कम ही दिखाई पड़ते हैं। 

टॅग्स :अमृता रावबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!