लाइव न्यूज़ :

काफी परेशान हैं अमिताभ बच्चन, दिग्गज अभिनेता को काम को लेकर हो रही चिंता

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 9, 2020 19:06 IST

कोरोना वायरस के कारण महाराष्ट्र सरकार ने प्रस्ताव दिया था कि 65 साल से ज्यादा उम्र के फिल्म, टीवी कलाकारों और अन्य सदस्यों के काम करने पर रोक लगाई जाए। हालांकि, बॉम्बे हाईकोर्ट ने इसे रद्द कर दिया था। इस बीच अमिताभ बच्चन अपने काम को लेकर काफी चिंतित हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकाम को लेकर चिंतित हैं अमिताभ बच्चनहाल ही में कोरोना वायरस को दिग्गज अभिनेता ने दी मात

कोरोना वायरस के कारण तमाम लोग बेरोजगार हो गए हैं। इस महामारी के चलते आर्थिक गतिविधियां सुस्त हो गई हैं और बेरोजगारों के लिए नौकरी तलाशना और कठिन हो गया है। इसी क्रम में मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने भी काम मांगा है। यही नहीं, उन्हें कुछ चिंताएं भी सता रही हैं। बिग ने अपने ब्लॉग के जरिए फैंस को बताया कि वो थोड़े परेशान हैं। 

अपने ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने लिखा, 'निश्चित रूप से कई अन्य चिंताएं हैं, जो मन को परेशान करती हैं। सरकारी अधिकारियों ने तय किया कि 65 साल और उससे ऊपर की आयु वाले कलाकार काम पर नहीं जा सकते....मेरे जैसै लोगों, मेरे पेशे और मेरे 78 वर्षों के लिए तो फिर से यह बैग पैक करना है।' बिग बी ने ये ब्लॉग तब लिखा है जब हाल ही में कोरोना वायरस के चलते बॉम्बे हाईकोर्ट ने 65 साल से ज्यादा उम्र के फिल्म, टीवी कलाकारों और अन्य सदस्यों के काम करने पर रोक लगाने वाले महाराष्ट्र सरकार के दो प्रस्तावों को रद्द कर दिया था। 

बता दें, हाल ही में अमिताभ बच्चन कोरोना वायरस को मात देकर घर लौटे हैं। कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अस्पताल से घर जाने की इजाजत मिल गई। 11 जुलाई को कोरोना संक्रमित होने के कारण उन्हें नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, अस्पताल से बाहर आने के साथ ही अमिताभ ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर कर फैंस को थैंक्यू कहा था।

टॅग्स :अमिताभ बच्चनकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?