लाइव न्यूज़ :

जानिए कैसी है अमिताभ और अभिषेक बच्चन की सेहत, अस्पताल की ओर से जारी किया गया हेल्थ अपडेट

By भाषा | Updated: July 14, 2020 15:21 IST

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन कोरोना पॉजिटिव होने के कारण अस्पताल में हैं। अस्पताल से उन्हें लेकर एक नई अपडेट सामने आई है।

Open in App
ठळक मुद्देअस्पताल के एक सूत्र ने बताया, “ दोनों की हालत स्थिर है और उनपर इलाज का असर हो रहा है। उन्हें कम से कम सात दिन के लिए अस्पताल में रहना होगा।” अमिताभ ने अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों को उनके प्रेम भरे संदेशों के लिए धन्यवाद दिया।

कोविड-19 की जांच में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद अस्पताल में भर्ती बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन पर इलाज का अच्छा असर देखने को मिल रहा है। अस्पताल के सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अमिताभ (77) और अभिषेक (44) ने 11 जुलाई को खुद के संक्रमित होने की जानकारी ट्विटर पर यह कहते हुए दी थी कि वे नानावती अस्पताल के पृथक वार्ड में भर्ती हैं।

अस्पताल के एक सूत्र ने पीटीआई-भाषा को बताया, “ दोनों की हालत स्थिर है और उनपर इलाज का असर हो रहा है। उन्हें कम से कम सात दिन के लिए अस्पताल में रहना होगा।” पिता-पुत्र के अलावा, अमिताभ की बहू व अभिनेत्री ऐश्वर्या राय (46) और उनकी आठ साल की पोती आराध्या बच्चन भी कोविड-19 की जांच में संक्रमित पाई गई हैं। अभिषेक ने रविवार को ट्विटर पर ऐश्वर्या और आराध्या के संक्रमित होने की जानकारी दी और कहा कि वे “घर पर ही खुद को पृथक रखेंगी।”

प्रशंसकों और शुभचिंतकों को अमिताभ का धन्यवाद

सोमवार की रात, अमिताभ ने अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों को उनके प्रेम भरे संदेशों के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने ट्वीट किया, “आपकी प्रार्थनाओं, सद्भावनाओं की मूसलाधार बारिश ने स्नेह रूपी बंधन का बांध तोड़ दिया है। इस अपार प्यार ने मुझे तर कर दिया। मेरे एकाकीपन के अंधेरे को जिस तरह से आपने दूर कर दिया है उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता।” उन्होंने कहा, “मैं आपके सामने नतमस्तक हूं।” अभिनेता में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उनके बंगले के 26 कर्मचारियों की भी कोविड-19 के लिए जांच की गई थी। सोमवार को, सहायक नगर आयुक्त विश्वास मोटे ने कहा कि सभी कर्मचारियों की जांच रिपोर्ट में संक्रमण नहीं होने की पुष्टि हुई है। 

ऐश्वर्या और आराध्या के भी संक्रमित होने की पुष्टि

वहीं अभिषेक बच्चन ने रविवार को ऐश्वर्या और आराध्या के भी संक्रमित होने की पुष्टि ट्विटर पर की और बताया कि वे दोनों घर में ही पृथक-वास में रहेंगे। अभिनेता ने बताया कि उनके पिता तब तक अस्पताल में रहेंगे जब तक डॉक्टर उन्हें अस्पताल से छुट्टी नहीं दे देते हैं। कोलकाता में अमिताभ के प्रशंसकों ने ‘‘महामृत्युंजय यज्ञ’’ का आयोजन किया और कहा कि जब तक बॉलीवुड के सुपरस्टार और उनका परिवार ठीक नहीं हो जाते हैं तब तक यज्ञ जारी रहेगा।

टॅग्स :कोरोना वायरसअमिताभ बच्चनअभिषेक बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?