लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन का 75 प्रतिशत लीवर हो चुका है खराब, इस बीमारी से जूझ रहे हैं बिग बी

By मेघना वर्मा | Updated: August 20, 2019 13:40 IST

साल 1982 में फिल्म कुली की शूटिंग के दौरन गंभीर चोट लग गई थी। जिसके बाद कुछ महीनों तक बिग बी सिर्फ अपना इलाज करवा रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देअमिताभ बच्चन आखिरी बार फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' में दिखाई दिए थे।अमिताभ बच्चन को कुली फिल्म के सेट पर भी गंभीर चोट लग चुकी है।

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज भी जब बड़े पर्दे पर आते हैं तो लोगों को अपना दीवाना बना जाते हैं। टीवी पर उनके सबसे पॉपुलर शो केबीसी की शुरुआत भी हो चुकी है। जिसके पहले एपिसोड ने ही लोगों का दिल जीत लिया। इस उम्र में भी अमिताभ बच्चन के काम करने का जज्बा देखने लायक है। 

उम्र के इस पड़ाव में भी अमिताभ बच्चन के काम करने का जज्बा इस किसी को भी प्रेरित कर जाता है। इस उम्र में भी अमिताभ अपने सेहत को लेकर काफी सजग हैं। अपनी स्वास्थ्य के प्रति उनकी जागरुकता देखते ही बनती है। अमिताभ बच्चन ने रिसेंटली बताया कि उनका 75 प्रतिशत लीवर डैमेज हो चुका है।

इस बात का खुलासा बिग बी ने खुद किया। एनडीटीवी के एक शो में पहुंचे अमिताभ बच्चन ने इस बात की जानकारी दी की उनका 75 प्रतिशत लीवर खराब हो चुका है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने शरीर की जांच हमेशा करते रहनी चाहिए। खुद के बारे में खुलासा करते हुए बिग बी ने बताया कि मेरा 75 प्रतिशत लीवर खराब होने के बाद मुझे इस बात की जानकारी मिली।

अमिताभ बच्चन ने बताया कि उन्हें ट्यूबरक्‍लोसिस (टीबी) और हेपेटाइटिस बी  है। बता दें अमिताभ बच्चन को साल 1982 में फिल्म कुली की शूटिंग के दौरन गंभीर चोट लग गई थी। जिसके बाद कुछ महीनों तक बिग बी सिर्फ अपना इलाज करवा रहे थे। पूरा देश उनके लिए प्रार्थना कर रहा था। बताया जाता है कि उस चोट के बाद अमिताभ मौत के मुंह से लौटकर बाहर आए थे।

टॅग्स :अमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?