लाइव न्यूज़ :

वेब सीरीज Four More Shots Please के सेकेंड सीजन को मिली हरी झंडी, फिर से चलेगा दोस्ती का जादू

By मेघना वर्मा | Updated: June 3, 2019 16:15 IST

Four More Shots Please, चार दोस्तों की अलग-अलग जिंदगी से जुड़ी, लड़कियों की समस्याओं और रिश्तों को दिखाती इस वेब सीरीज के दूसरे सीजन में भी ओरिजनल कास्ट को ही लेने की तैयारी है।

Open in App

अमेजॉन की फेमस वेब सीरीज Four More Shots Please के पहले सीजन को लोगों ने काफी पसंद किया था। चार दोस्तों की जिंदगी से जुड़ी इस कहानी लोगों को काफी पसंद आयी थी। वहीं इस सीरीज की पॉपुलैरिटी को देखने के बाद इसके दूसरे सीजन को भी अमेजॉन की ओर से हरी झंडी मिल गई है। 

तरन आदर्श के ट्वीट की मानें तो जल्द ही चार दोस्तों की अलग-अलग जिंदगी से जुड़ी, लड़कियों की समस्याओं और रिश्तों को दिखाती इस वेब सीरीज के दूसरे सीजन में भी ओरिजनल कास्ट को ही लेने की तैयारी है। सब कुछ सही रहा तो दूसरे सीजन में भी सयानी गुप्ता, कृती कुलकर्णी, बानी जे और मानवी गागरू दिखाई देंगी। 

ये है  Four More Shots Please की कहानी

इस सीरीज की कहानी है चार लड़कियों की और उनकी दोस्ती की। वैसे इनकी दोस्ती कोई बचपन की नहीं होती। मगर उनकी मुलाकात एक बार में होती है। जहां पर्सनल रिजन से चारों ड्रिंक करने आती हैं। सीरीज में दिखाई गई सिचुएशन से किसी ना किसी लड़की को कभी ना कभी गुजरना ही पड़ता है।

 पूरे पांच घंटे के इस पहले सीजन में कुल 10 एपिसोड्स हैं। पीत पत्रकारिता, एलीजीबीटीक्यू और वर्जिनिटी जैसे मुद्दों पर चोट कहती है Four More Shots Please की कहानी। अब देखना होगा कि दामिनी, अंजना, उमंग और सिद्धी की ये दोस्ती दूसरे सीजन में क्या कमाल कर पाती है।

टॅग्स :वेब सीरीज
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीNetflix पर धमाल मचा रही ये Spy Thriller, 2 महीने से टॉप 10 में बरकरार

बॉलीवुड चुस्की24 घंटे में OTT पर नंबर 1 बनी 'Made In Korea', Netflix पर War Machine को छोड़ा पीछे

बॉलीवुड चुस्कीइस हफ्ते OTT पर क्या देखें? Aspirants 3, One Piece 2 समेत 7 नई फिल्में और वेब सीरीज

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीZEE5 पर आएगी डरावनी थ्रिलर डालिंब, फर्स्ट लुक में दिखी रहस्य और भावनाओं की झलक

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस