लाइव न्यूज़ :

डिजिटल चैनलों पर थ्रिलर शो करना चाहेंगी आलिया भट्ट

By भाषा | Updated: June 29, 2020 22:41 IST

Open in App
ठळक मुद्देवेब(इंटरनेट) ने कलाकारों को अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिए एक बड़ा मौका दिया है।पश्चिमी देशों में ही नहीं बल्कि यहां भी कलाकार सीधे ओटीटी मंचों के लिए काम कर रहे हैं।

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने सोमवार को कहा कि अगर उन्हें मौका मिलता है तो वह डिजिटल चैनलों पर थ्रिलर शो करना चाहेंगी। हाल ही में रिलीज हुई सुष्मिता सेन अभिनीत वेब सीरीज “आर्या” का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि वेब चैनलों ने कलाकारों को अपनी योग्यता प्रदर्शित करने के लिए एक नया मंच प्रदान किया है।

उन्होंने कहा, “पश्चिमी देशों में ही नहीं बल्कि यहां भी कलाकार सीधे ओटीटी मंचों के लिए काम कर रहे हैं। वेब(इंटरनेट) ने कलाकारों को अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिए एक बड़ा मौका दिया है।” कई फिल्मों में एक साथ काम करने वाले अभिनेता वरुण धवन के साथ एक ऑनलाइन प्रेस कांफ्रेंस में आलिया ने कहा, “अगर मुझे जासूसी कहानी पर आधारित कुछ एसा मिलता है जिससे मैं कनेक्ट कर पाऊं तो मैं जरूर करना चाहूंगी। यह काफी मजेदार होगा।”

आलिया की अगली फिल्म “सड़क 2” कोरोना वायरस महामारी के कारण सिनेमाघर बंद होने की वजह से ओटीटी मंच डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज होने को तैयार है। यह फिल्म पहले सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। इसमें आलिया पहली बार अपने पिता महेश भट्ट् के साथ काम कर रही हैं जो दो दशक बाद निर्देशक के रुप में वापसी कर रहे हैं।

‘सड़क 2’ 1991 में पूजा भट्ट और संजय दत्त अभिनीत फिल्म ‘सड़क’ की सीक्वल है। इसमें निर्देशक महेश भट्ट की बड़ी बेटी पूजा भट्ट, संजय दत्त के साथ आलिय भट्ट और आदित्य रॉय कपूर मुख्य भूमिका में हैं। 

टॅग्स :आलिया भट्टमहेश भट्टवरुण धवनसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?