लाइव न्यूज़ :

आलिया भट्ट इस साल की सबसे सेक्सी एशियाई महिला घोषित, दीपिका पादुकोण पूरे दशक की

By ज्ञानेश चौहान | Updated: December 11, 2019 19:58 IST

ब्रिटेन के साप्ताहिक अखबार ‘ईस्टर्न आई’ द्वारा जारी इस सालाना सूची में शीर्ष पर रखी गईं आलिया के लिए इस साल को उनके लिए शानदार बताया गया है

Open in App

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट को 2019 की सबसे सेक्सी एशियाई महिला और उनकी साथी कलाकार दीपिका पादुकोण को पूरे दशक की सबसे सेक्सी महिला चुना गया है। लंदन में बुधवार को जारी एक ऑनलाइन चुनाव में दोनों के सिर पर यह ताज सजा है।

ब्रिटेन के साप्ताहिक अखबार ‘ईस्टर्न आई’ द्वारा जारी इस सालाना सूची में शीर्ष पर रखी गईं आलिया के लिए इस साल को उनके लिए शानदार बताया गया है जहां उन्होंने अभिनय में कई अवार्ड तो जीते ही साथ ही वह 2020 ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री ‘गली ब्वॉय’ की अभिनेत्री भी हैं।

भट्ट ने उनके पक्ष में किए गए वोट पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, “मेरा हमेशा से मानना रहा है कि सच्ची सुंदरता जो दिखती है उससे कहीं ज्यादा होती है और वही सबसे ज्यादा मायने रखती है।”

उन्होंने कहा, “हम बूढ़े हो जाएंगे, हम कैसे दिखते हैं यह वक्त के साथ बदल जाएगा, लेकिन आपका दिल से अच्छा होना आपको हमेशा खूबसूरत बनाए रखेगा और हम सबको इसी पर ध्यान देना चाहिए।” ‘सेक्सियस्ट एशियन फीमेल’ लिस्ट ऑनलाइन वोट, मीडिया कवरेज, विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर मिलने वाली प्रतिक्रिया के आधार पर तैयार की जाती है।

‘ईस्टर्न आई’ के एंटरटेनमेंट संपादक और इस सूची की शुरुआत करने वाले असजाद नजीर ने कहा, “आलिया भट्ट जैसा बड़ा नाम फिलहाल कोई नहीं है और व्यावसायिक हिंदी सिनेमा के अगले दशक में बॉलीवुड क्वीन की तरह राज करने से कोई भी चीज उन्हें रोक नहीं सकती। “फिल्म स्टार से ज्यादा वह महिला शक्ति की ताकतवर प्रतीक हैं, जो सशक्त आधुनिक महिला का प्रतिनिधित्व करती हैं।”

दीपिका पादुकोण, जो पिछले साल इस सूची में शीर्ष पर थीं, इस साल एक पायदान खिसक कर दूसरे नंबर पर आ गईं लेकिन दशक की सबसे सेक्सी महिला का खिताब इस बार पर भी उन्हीं के सिर पर बरकरार रहा।

इस सूची में टेलीविजन के कलाकारों में सबसे ऊंचा स्थान हिना खान ने हासिल किया जो तीसरे नंबर पर रहीं। वहीं चौथे नंबर पर रहीं माहिरा खान ने इस धरती पर सबसे सेक्सी पाकिस्तानी महिला का ताज लगातार पांचवें साल भी बरकरार रखा। इस साल की टॉप 10 में सुरभि चंदना (5), कैटरीना कैफ (6), शिवांगी जोशी (7), निया शर्मा (8), मेहविश हयात (9) और प्रियंका चोपड़ा (10) ने अपनी जगह बनाई है।

टॅग्स :आलिया भट्टदीपिका पादुकोण
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीदुआ की पहली तस्वीर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दिवाली अवसर पर साझा कीं, देखिए

बॉलीवुड चुस्की70th Hyundai Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज ने 13 पुरस्कार अपने नाम किए, अलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने बाजी मारी

बॉलीवुड चुस्की'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण, मेकर्स ने बताया...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?