लाइव न्यूज़ :

सादगी ओढ़े शातिर जासूस के रूप में आलिया भट्ट करेंगी सबको हैरान, 'राजी' का ट्रेलर हुआ रिलीज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 10, 2018 10:44 IST

हरिंदर सिक्का के उपन्यास 'कॉलिंग सहमत' के आधार पर राजी को बनाया गया है। जो सत्यता पर आधारित है।

Open in App

मुंबई, 10 अप्रैल:  'हाईवे' फिल्म के बाद आलिया भट्ट एक बार फिर से एक दमदार किरदार में नजर आने वाली हैं।  धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'राज़ी' का ट्रेलर और पोस्टर लॉन्च हो गया है। जिसने आते ही सु्र्खियां बटोर ली हैं। 2.22 मिनट के इस वीडियो में आलिया सहमत नाम की एक ऐसी कश्मीरी लड़की का किरदार निभा रही हैं, जो देखने में भोली लेकिन वतन के लिए कुछ भी कर गुजरने की हौसले वाली है।

क्या है ट्रेलर में खास

हरिंदर सिक्का के उपन्यास 'कॉलिंग सहमत' के आधार पर राजी को बनाया गया है। जो सत्यता पर आधारित है। वह साल 1971 में भारत-पाक युद्ध के दौरान एक पाकिस्तानी सेना अधिकारी से शादी कर लेती है। ट्रेलर में आलिया का सादिगी वाला चेहरा फैंस को भा जाने वाला है। ट्रेलर में देखेंगे एक ओर आलिया एक मजबूत, शातिर और सादगी से भरपूर कैरेक्टर में नजर आ रही हैं, वहीं, दूसरी को भोलीभाली एक लड़की भी नजर आ रही हैं। 

फिल्म में आलिया भट्ट एक भारतीय लड़की सहमत का किरदार निभा रही हैं। वह एक आज्ञाकारी बेटी और निडर जासूस के तौर पर दिखाई दे रही हैं। सहमत के पिता उसकी शादी एक पाकिस्तानी अफसर से करा देते हैं, ताकि वह वहां पर जासूसी कर सके। यहां से ही उसकी जिदंगी में कई मोड़ आते हैं। आलिया के पति का किरदार विक्की कौशल ने निभाया है।

राज़ी' का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। इसे विनीत जैन और करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है। मेघना 'तलवार' और '10 कहानियां' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुकी हैं। 

टॅग्स :राजीआलिया भट्टबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्की70th Hyundai Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज ने 13 पुरस्कार अपने नाम किए, अलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने बाजी मारी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सबसे महंगे सेलिब्रिटी घर की कीमत ₹250 करोड़, ये शाहरुख का 'मन्नत', अमिताभ का 'जलसा', सलमान का 'गैलेक्सी' नहीं

बॉलीवुड चुस्कीआलिया भट्ट की पूर्व पीए वेदिका शेट्टी को अभिनेत्री से 76.90 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में किया गया गिरफ्तार

बॉलीवुड चुस्कीRaj Kapoor 100th Birth Anniversary: यादों के आंगन में राज साहब का राज?, तस्वीरों को बोलते हुए कभी देखा है?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस