कोरोना से आलिया और रणबीर के करीबी की मौत, एक्ट्रेस ने कहा- बहुत दुखी हूं

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 17, 2020 08:19 AM2020-04-17T08:19:48+5:302020-04-17T08:19:48+5:30

देश में अबतक कोरोना से 12,759 लोग संक्रमित हैं। जिसमें से 420 लोगों की मौत हो गई है। बीते 24 घंटे में 28 की मौत हुई है और 826 नए मामले सामने आए हैं।

Alia Bhatt, Ranbir Kapoor Heartbroken as Taj Hotel Employee Ronald D'Mello Dies of Covid-19 | कोरोना से आलिया और रणबीर के करीबी की मौत, एक्ट्रेस ने कहा- बहुत दुखी हूं

फाइल फोटो

Highlightsकोरोना वायरस की जंग इस वक्त पूरा विश्व लड़ रहा हैभारत में भी ये वायरस तेजी से फैल रहा है

कोरोना वायरस की जंग इस वक्त पूरा विश्व लड़ रहा है।भारत में भी ये वायरस तेजी से फैल रहा है।देश में अबतक कोरोना से 12,759 लोग संक्रमित हैं। ऐसे में देश में कोरोना के चलते लॉकडाउन चल रहा रहा है। वहीं हर कोई अपने घरों में बंद है। सेलेब्स भी लोगों को आगाह करते लगातार नजर आ रहे | अब कोरोना से बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के करीबी की मौत हो गई है।

ताज होटल के रिटायर्ड कर्मचारी रोनार्ड डीमेलो  आलिया और रणबीर के फेवरेट  सर्वर थे। उनकी कोरोना से मौत हो गई है। उनकी मौत की खबर लगते हैं आलिया ने अपना दुख जाहिर किया। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी। और साथ ही अपनी, रणबीर और रोनाल्ड की तस्वीर शेयर की है।

आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'रोनाल्ड डीमेलो की मौत की सुनकर बहुत दुखी हूं। वो सच में एक बेहद नर्मदिल इंसान थे। एक सच्चे प्रोफेशनल और अपनी फील्ड में बेस्ट थे। उन्होंने कई बार हमें सर्व किया था। वो हमेशा आते और हमारे दिन के बारे में पूछा करते थे। ये फोटो उनकी लास्ट वर्किंग डे की है क्योंकि वो रिटायर हो रहे थे। उनकी आत्मा को शांति मिले।'

देश में अबतक कोरोना से 12,759 लोग संक्रमित हैं। जिसमें से 420 लोगों की मौत हो गई है। बीते 24 घंटे में 28 की मौत हुई है और 826 नए मामले सामने आए हैं। 12,759 कोरोना मरीजों में से 1515 लोग ठीक हो चुके हैं। इसमें 10,824 एक्टिव केस हैं।  

Web Title: Alia Bhatt, Ranbir Kapoor Heartbroken as Taj Hotel Employee Ronald D'Mello Dies of Covid-19

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे