लाइव न्यूज़ :

रणबीर कपूर के साथ प्रेग्नेंसी की घोषणा के बाद आलिया भट्ट ने बदली इंस्टाग्राम प्रोफाइल तस्वीर, शादी के बाद दूसरी बार बदली इंस्टा डीपी

By अनिल शर्मा | Updated: June 28, 2022 09:33 IST

पिछले हफ्ते अपनी आने वाली फिल्म ‘शमशेरा’ के लिए एक संवाददाता सम्मेलन में रणबीर कपूर ने कहा कि वह आलिया से बेहतर जीवनसाथी नहीं मांग सकते थे

Open in App
ठळक मुद्देआलिया भट्ट (29) और रणबीर कपूर (39) की इस वर्ष अप्रैल में शादी हुई थीआलिया ने सोमवार को अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की जोड़े के करीबी दोस्तों और परिवार सहित उद्योग के बड़े नामों ने दोनों को शुभकामनाएं दीं

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने सोमवार को घोषणा की कि वह गर्भवती हैं। जब से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है, तब से उनके लिए बधाई संदेश आ रहे हैं। जोड़े के करीबी दोस्तों और परिवार सहित उद्योग के बड़े नामों ने दोनों को शुभकामनाएं दीं। वहीं रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने दोनों की एक प्यारी सी अनदेखी तस्वीर साझा की और भगवान से सलामती की दुआ मांगी।

नीतू द्वारा साझा की गई तस्वीर में आलिया रणबीर की बाहों में दिख रही हैं। आलिया ने तस्वीर पर टिप्पणी की- "मेरी पसंदीदा तस्वीर।" कुछ ही देर बाद आलिया ने सास नीतू द्वारा साझा की गई तस्वीर को अपने पुराने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पिक्चर से रिप्लेस कर दिया। आलिया ने उस तस्वीर को अपनी डीपी लगा दी। आलिया ने शादी के बाद दूसरी बार अपनी इंस्टा डीपी बदली है। इससे पहले अभिनेत्री ने शादी की तस्वीर को अपना प्रोफाइल पिक्चर लगाया था।

आलिया भट ने सोमवार एक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेशन की तस्वीर साझा करते हुअ घर में नन्हें मेहमान के आने की सूचना दी थी। तस्वीर में उनके पति व अभिनेता रणबीर कपूर भी उनके पास बैठे दिखे थे। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा था, ''हमारी संतान...जल्द आने वाली है।''

आलिया भट्ट (29) और रणबीर कपूर (39) की इस वर्ष अप्रैल में शादी हुई थी। दोनों पहली बार फिल्म ''ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा'' में साथ अभिनय करते नजर आने वाले हैं। यह फिल्म नौ सितंबर को पर्दे पर आएगी। ये दंपति नौ सितंबर को रिलीज होने वाली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा’ में पहली बार स्क्रीन साझा करने के लिए तैयार है।

पिछले हफ्ते अपनी आने वाली फिल्म ‘शमशेरा’ के लिए एक संवाददाता सम्मेलन में रणबीर ने कहा कि वह आलिया से बेहतर जीवनसाथी नहीं मांग सकते थे। उन्होंने कहा था, ‘‘यह मेरे लिए बहुत बड़ा साल है। यह मेरे लिए बहुत अच्छा साल है, मेरी शादी हुई है, यह एक खूबसूरत चीज है जो मेरी जिंदगी में हुई है। आलिया के साथ मेरी जिंदगी सबसे अच्छी है।’’

टॅग्स :आलिया भट्टरणबीर कपूरहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?