लाइव न्यूज़ :

अक्षय ने किया सराहनीय काम, मुंबई में लगाई सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन

By IANS | Updated: February 16, 2018 15:53 IST

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता अक्षय कुमार ने मुंबई सेंट्रल एसटी बस डिपो पर सैनिटरी वेंडिंग मशीन स्थापित की है।

Open in App

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता अक्षय कुमार ने मुंबई सेंट्रल एसटी बस डिपो पर सैनिटरी वेंडिंग मशीन स्थापित की है। इसके साथ ही अक्षय ने उम्मीद जताई कि ऐसी मशीनें देशभर के अन्य जगहों पर भी स्थापित होंगी। अक्षय की नवीनतम रिलीज फिल्म 'पैडमैन' मासिक धर्म और स्वच्छता का संदेश देती है। उन्होंने ट्विटर पर गुरुवार को एक तस्वीर साझा की जिसमें वह शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे के साथ नजर आ रहे हैं, जिन्होंने वेंडिंग मशीन का उद्धाटन किया। उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, "आज मुंबई सेंट्रल एसटी बस डिपो पर एक सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन लगाई गई। इसके समूचे राज्य और देश के अन्य जगहों पर भी स्थापित होने की उम्मीद है। आदित्य ठाकरे आपके समर्थन के लिए धन्यवाद।" आदित्य ने भी अक्षय का धन्यवाद देते हुए कहा कि फिल्म जल्द 100 करोड़ की कमाई पार कर जाएगी। आदित्य ने ट्वीट करते हुए कहा, "फिल्म जल्द ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी। हमेशा अच्छा काम करने की प्रेरणा देने के लिए अक्षय कुमार जी आपका धन्यवाद।" 

टॅग्स :अक्षय कुमारपैडमैन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?