लाइव न्यूज़ :

लक्ष्मी बॉम्ब के शानदार ट्रेलर के साथ ट्रोल हुए अक्षय कुमार, यूजर्स ने इस कारण से खिलाड़ी कुमार को कहा‘डरपोक’?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 9, 2020 14:54 IST

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। लेकिन इसके बाद जल्दी ही लोग अक्षय कुमार को इस वजह से ट्रोल कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआखिर दर्शक निर्माताओं और अक्षय कुमार को आखिर ट्रोल क्यों कर रहे हैंमेकर्स ने यू-ट्यूब में लाइक-डिस्लाइक ऑप्शन को ही प्राइवेट कर दिया है

अक्षय कुमार (Akshay kumar) की फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' (Laxmmi Bomb) का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस का ये इंतजार अब खत्म हो गया है। अक्षय कुमार स्टारर लक्ष्मी बॉम्ब का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।फैन्स को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि इस फिल्म में अक्षय अलग ही अंदाज में नजर आने वाले हैं।

अक्षय कुमार ने फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- 'लक्ष्मी बॉम्ब ऑफिशियल ट्रेलर, जहां कहीं भी हैं, वहीं रुक जाएं और तैयार हो जाएं देखने के लिए लक्ष्मी बॉम्ब का ट्रेलर, क्योंकि बरसने आ रही है लक्ष्मी। ट्रेलर फुल हॉरर और कॉमेडी का तड़का लगा रहा है।

आखिर दर्शक निर्माताओं और अक्षय कुमार को आखिर ट्रोल क्यों कर रहे हैं। तो दरअसल, इसकी वजह है मेकर्स की नई स्ट्रेटिजी। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बैकफुट पर आई फिल्म इंडस्ट्री लगातार लोगों के निशाने पर है।मेकर्स ने यू-ट्यूब में लाइक-डिस्लाइक ऑप्शन को ही प्राइवेट कर दिया है। जिससे लोग इस ट्रेलर को मिले रिस्पॉन्स को नहीं देख पा रहे है। 

लड़कियों के स्टाइल में चलना और बोलना भी काफी इंप्रेसिव है। इस फ‍िल्‍म का एक हिस्‍सा फैमिली ड्रामा है जिसमें अक्षय कुमार अपनी गर्लफ्रेंट कियारा आडवाणी के घर उनके पैरेंट्स के साथ रहने लगते हैं। इसी घर में भूत का अहसास होने लगता है। ट्रेलर में साड़ा पहने अक्षय के कुछ सीन इतने शानदार हैं कि अब फिल्म के लिए आप और भी दीवाने होने वाले हैं।

अक्षय कुमार की लक्ष्मी बॉम्ब डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney Plus Hotstar) पर दिवाली के मौके पर यानि 9 नवंबर को रिलीज हो रही है। मेकर्स फिल्म को हॉटस्टार के अलावा ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और यूएई में थियेटर्स में भी रिलीज करने का प्लान बना रहे हैं

टॅग्स :अक्षय कुमारकिआरा आडवाणी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस