लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार के हाथ फिर से लग गया ये बड़ा प्रोजेक्ट, तमिल की इस फिल्म के रीमेक में आएंगे नजर

By मेघना वर्मा | Updated: August 2, 2019 19:03 IST

अक्षय ने एक पोस्टर रिलीज करके बताया था कि वो फिल्म बच्चन पांडे में भी होंगे। वहीं उनकी अगली फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअक्षय कुमार जल्द ही मिशन मंगल में दिखाई देंगे । अक्षय कुमार इन दिनों रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी में काम कर रहे हैं।

अक्षय कुमार के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। खिलाड़ी कुमार के खाते में इतनी फिल्में हैं कि साल 2020 तक उनका शेड्यूल पूरी तरह टाइट हैं। मगर लग रहा है अक्षय की किस्मत उनके साथ हैं तभी तो एक के बाद एक फिल्म उनकी झोली में गिर रही है। अब खबर है कि अक्षय जल्द ही एक और साउथ की फिल्म की रीमेक में नजर आ सकते हैं।

पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो अक्षय एक्टर विजय की तमिल फिल्म कत्थी के हिंदी रीमेक में दिख सकते हैं। सिर्फ यही नहीं रिपोर्ट की मानें तो फिल्म का नाम इक्का होगा। अक्षय कुमार ने कॉलीवुड में डायरेक्टर शंकर की फिल्म रोबोट 2.0 के हिंदी रीमेक में काम किया है। 

तमिल की इस फिल्म को डायरेक्टर एआर मुरगादास ने डायरेक्ट की थी। इस फिल्म में विजय लीड रोल में थे। कहानी की बात करें तो फिल्म की एक ऐसे आदमी की जो किसानों के अधिकार के लिए भ्रष्ट मल्टी नेशनल कंपनी से लड़ता है। बताया ये जा रहा है कि फिल्म के हिंदी वर्जन को जगन शक्ति डायरेक्ट करेंगे। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही अक्षय कुमार फिल्म मिशन मंगल से हम सभी के बीच होंगे। ये फिल्म 15 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है। वहीं अक्षय कुमार इन दिनों रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी में भी दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ होंगी। रिसेंटली अक्षय ने एक पोस्टर रिलीज करके बताया था कि वो फिल्म बच्चन पांडे में भी होंगे। वहीं उनकी अगली फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है।

टॅग्स :अक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस