लाइव न्यूज़ :

देश को हॉकी में गोल्ड दिलाने की कहानी है अक्षय कुमार की 'गोल्ड', दमदार डायलॉग से भरा जबरदस्त ट्रेलर हुआ रिलीज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 25, 2018 10:33 IST

शानदार पोस्टर्स और टीजर के बाद आखिरकार गोल्ड का ट्रेलर सोमवार को रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर के आने से पहले जिस तरह की उम्मीद थी ये ठीक वैसा ही है।

Open in App

शानदार पोस्टर्स और टीजर के बाद आखिरकार गोल्ड का ट्रेलर सोमवार को रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर के आने से पहले जिस तरह की उम्मीद थी ये ठीक वैसा ही है। फिल्म में 1948 में ओलंपिक में आजाद भारत के पहले गोल्ड मेडल जीतने की कहानी को दिखाया गया है। 

अक्षय कुमार इस फिल्म में हॉकी कोच की भूमिका में हैं। फैंस के लिए पेश किया गया ये ट्रेलर 2 मिनट 18 सेकेंड का है।  ट्रेलर में जीत के लिए लड़ने की कहानी को दिखाया गया है। ट्रेलर में  पूरी टीम को दिखााय गया है।

इसमें अक्षय की पत्नी के रूप में मौली रॉय नजर आ रही हैं। साथ ही इस फिल्म में फैंस को जबरदस्त डायलॉग का तड़का मिलने वाला है।

पहले पेश किए गए टीजर में दिखाया गया था किअक्षय ऐसी भारतीय हॉकी टीम बनाने का वादा करते दिखाई दे रहे हैं, जो आजादी के बाद पहला गोल्‍ड दिलाएगी। 

वहीं, हाल ही में अक्षय कुमार की मच अवेटेड फिल्म 'गोल्ड' का नया पोस्टर रिलीज किया गया था। फिल्म के इस पोस्टर को खुद अक्षय ने अपने ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा था - ‘देश बनता है जब सब देशवास‍ियों की आंखों में एक सपना होता है।’  गोल्ड के इस पोस्टर में अक्षय ने भारत के झंडे को सीने से लगाया हुआ था और उनकी आंखों में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने का सपना साफ दिखाई दे रहे थे । 

' इस फिल्‍म के जरिये छोटे पर्दे की फेमस एक्‍ट्रेस मौनी रॉय डेब्‍यू करने जा रही हैं। 'गोल्ड' रीमा कागती द्वारा निर्देशित है और यह बैनर एक्सेल एंटरटेनमेंट के तहत रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित है। आजादी के वक्‍त की कहानी दिखाने वाली यह फिल्‍म इस साल 15 अगस्‍त को रिलीज होगी। 

टॅग्स :अक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की बेटी से मांगी 'न्यूड तस्वीरें', ऑनलाइन गेमिंग के दौरान घटना, महीनों बाद पुलिस ने धर दबोचा?

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल