लाइव न्यूज़ :

ट्रैफिक पुलिस बनकर अक्षय कुमार ने लगाई नियम तोड़ने वालों की क्लास, कहा- 'सड़क किसी के बाप की नहीं है'

By विवेक कुमार | Updated: August 15, 2018 12:46 IST

सरकार ने अक्षय कुमार को सड़क सुरक्षा का ब्रांड एम्बेसडर बनाया है। जिसका मकसद देश में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है।

Open in App

मुंबई, 15 अगस्त: बॉलीवुड के 'खिलाड़ी कुमार' अक्षय कुमार अक्सर कुछ ऐसा करते हैं जो देखते ही देखते वायरल हो जाता है। हाल ही में उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह ट्रैफिक पुलिस बनकर सबको ट्रैफिक रूल्स बता रहे हैं।  इस वीडियो को काफी शेयर किया जा रहा है। वीडियो में अक्षय की दमदार एक्टिंग के साथ आपको सोशल मैसेज भी मिलेगा। अक्षय ने वीडियो शेयर करते हुए रोड सेफ्टी के बारे में बताया और लिखा, ''अपना और दूसरों का खयाल रखें, क्योंकि रोड किसी के बाप की नहीं होती।''

वीडियो में गाड़ी पर सवार एक आदमी अपने परिवार के साथ लोकमान्य तिलक मार्ग की नो एंट्री में घुस जाता है। जिसके बाद उसके सामने ट्रैफिक ऑफिसर बने अक्षय कुमार आ जाते हैं और उस आदमी को देखते ही लोकमान्य तिलक की तारिफ करना शुरू कर देते हैं, ये समझकर कि वह उनका बेटा है। तारीफ करते हुए आखिर में अक्षय उस आदमी से कहते हैं कि आज सुबह ही वह उनके पिता की तस्वीर पर हार चढ़ाकर आए हैं, जिसके बाद वह आदमी कहता है कि उसके पिता जिंदा हैं।

इस पर अक्षय कुमार का जवाब आता है- 'क्या यह आपके बाप की रोड नहीं है? तो फिर नो एंट्री में एंट्री क्यों ली आपने?' यह बात कहते हुए अक्षय कुमार उस आदमी का चालान काटते हैं और ट्रैफिक रूल्स के लिए सतर्क कर कहते हैं कि रोड किसी के बाप की नहीं होती। 

बता दें कि सरकार ने अक्षय कुमार को सड़क सुरक्षा का ब्रांड एम्बेसडर बनाया है। जिसका मकसद देश में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है।

टॅग्स :अक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस