लाइव न्यूज़ :

जब मुंबई की मेट्रो में सरेआम घूम रहे थे अक्षय कुमार, हुआ कुछ ऐसा कि सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश

By मेघना वर्मा | Updated: September 19, 2019 12:01 IST

अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही खिलाड़ी कुमार 'गुड न्यूज', 'सूर्यवंशी', 'बच्चन पांडे' और 'लक्ष्मी बॉम्ब' फिल्म में नजर आएंगे। वहीं अगले साल अक्षय कुमार फिल्म 'पृथ्वीराज' में नजर आने वाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'मिशन मंगल' की सक्सेस को इंज्वॉय कर रहे हैं।अक्षय कुमार ने फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' की शूटिंग शुरू कर दी है।

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म मिशन मंगल की सक्सेस को इंज्वॉय कर रहे हैं। अक्षय की दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोलती है। अक्षय की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब हो जाते हैं। कितने ही फैंस दूर से उनकी सिर्फ एक झलक पाने के लिए खड़े रहते हैं। मगर हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे।

दरअसल अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें अक्षय कुमार मुंबई की मेट्रो में बिना किसी नकाब के घूम रहे थे। मगह हैरानी की बात तो ये है कि उनकी इस जर्नी में कोई भी उन्हें पहचान नहीं पाया। इस जर्नी से ही लिए गए एक वीडियो को उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 

वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा, 'आज के लिए मेरी राइड मुंबई मेट्रो। घाटकोपर से लेकर वर्सोवा तक ट्रैफिक को बीट करते हुए एक बॉक्स की तरह सफर किया।' इस वीडियो में अक्षय कुमार व्हाइट टीशर्ट और कैप में दिख रहे हैं। हैरानी की बात ये है कि उन्होंने किसी भी तरह से अपना मुंह नहीं ढका था उसके बावजूद मेट्रो में उन्हें कोई पहचान नहीं पाया।

अपने इस वीडियो में अक्षय कुमार ने कहा, 'इस वक्त मेट्रो में हूं। चुप चाप यहां आया हुआ हूं। मैं घाटकोपर में शूटिंग कर रहा था वहां से मुझे वर्सोवा जाना था। मेरा मैप बता रहा था कि 2 घंटे 5 मिनट लगेंगे। मेरे साथ मेरी फिल्म गुड न्यूज के निर्देशक हैं। उन्होंने मुझे कहा कि चल मेट्रो से चलते हैं। मैंने कहा कि भीड़-भाड़ काफी होगी तो उन्होंने कहा कि चलो न चलते हैं। तो मैंने भी कहा कि चलो रिस्क लेकर चलते हैं। मैंने एक-दो सिक्योरिटी गार्ड लिए और चुप चाप इधर बैठा हुआ हूं।'

इस वीडियो में अक्षय ने अपने आस-पास का नजारा भी दिखाया। जहां लोग भारी संख्या में सफर कर रहे हैं। अक्षय अपनी इस जर्नी में बहुत इंज्वॉय कर रहे हैं। अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही खिलाड़ी कुमार 'गुड न्यूज', 'सूर्यवंशी', 'बच्चन पांडे' और 'लक्ष्मी बॉम्ब' फिल्म में नजर आएंगे। वहीं अगले साल अक्षय कुमार फिल्म 'पृथ्वीराज' में नजर आने वाले हैं।  

टॅग्स :अक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?