लाइव न्यूज़ :

सुशांत केस की सीबीआई को मिली मंजूरी पर अक्षय कुमार से लेकर मधुर भंडारकर तक ने जताई खुशी, लिखा-जय हो...सत्य की हमेशा जीत होगी..

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 19, 2020 13:00 IST

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को 65 दिन हो गए हैं। लेकिन अब तक इस केस में कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पा रहा था। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को केस देकर फैंस को न्याय की नई उम्मीद दी है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत के सेलेब्स सोशल मीडिया पर लगातार अपना रिएक्शन दे रहे हैं।सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया के खिलाफ बिहार में केस दर्ज कराया था।

सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुना दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने केस की जांच का अधिकार सीबीआई को दिया है। सुशांत के निधन के बाद से लगातार एक्टर का परिवार और उनके फैंस सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे। ऐसे में अब हर किसी को उम्मीद है कि सुशांत सुसाइड मामले में सच सामने आएगा।

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में दर्ज FIR को सही ठहराया है। साथ ही मुंबई पुलिस को जांच में सहयोग करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि मुंबई पुलिस ने इस मामले में जांच नहीं बल्कि सिर्फपूछताछ की थी। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस को बड़ा झटका लगा है। अब सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ट्वीट करके इस फैसले को स्वागत कर रहे हैं।

अक्षय कुमार ने सीबीआई जांच पर खुशी जताई है। अक्षय ने लिखा है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के लिए SC ने CBI को निर्देश दिया सत्य की हमेशा जीत हो सकती है

 कंगना रनौत ने SSR वॉरियर्स को बधाई दी है, कंगना ने इसे मानवता की जीत बताया है। कंगना ने लिखा कि मानवता जीतती है, SSR योद्धाओं में से हर एक को बधाई, पहली बार मुझे सामूहिक चेतना की इतनी प्रबल शक्ति महसूस हुई, अद्भुत निर्देशक मधुर भंडाकर ने भी कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है मधुर ने लिखा है कि माननीय द्वारा स्वागत निर्णय। #SushanthSinghRajput मामले पर भारत का सर्वोच्च न्यायालय। आशा है कि न्याय रहेगा।

सुशांत के वकील ने क्या कहा हैसुशांत सिंह राजपूत के फैमिली वकील विकास सिंह ने कहा है कि सुशांत के परिवार के लिए ये बड़ी जीत है। सुप्रीम कोर्ट ने भी माना कि मुंबई पुलिस ने इस मामले में कोई जांच नहीं की थी। ये एतिहासिक फैसला है। इंसाफ की तरफ ये पहला और बड़ा कदम है। अब सीबीआई अपनी जांच शुरू करेगी और सुशांत के परिवार को उनकी मौत का सच पता चल सकेगा। 

टॅग्स :सीबीआईसुशांत सिंह राजपूतअक्षय कुमारअनुपम खेरकंगना रनौत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस