लाइव न्यूज़ :

SHOCKING! पृथ्वीराज की शूटिंग शुरू होने से पहले अक्षय कुमार को चंबल के डाकू ने धमकी दे कहा- 'पृथ्वीराज' के साथ किया तो ...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 27, 2019 08:40 IST

अक्षय कुमार ने अपने जन्मदिन पर इस बात का ऐलान किया कि वह पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित फिल्म करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देअक्षय ने अपने जन्मदिन पर अपनी नई फिल्म का ऐलान किया थाअक्षय अब पृथ्वीराज बने फैंस को नजर आने वाले हैं

'मिशन मंगल' की सक्सेस के बाद अक्षय कुमार ने कुछ दिनों पहले ही अपनी अपकमिंग फिल्म 'पृथ्वीराज' का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर बताया कि वह जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। यह फिल्म महान योद्धा पृथ्वीराज चौहान पर बनने वाली है. फिल्म को लेकर ज्यादा जानकारी तो नहीं मिल पाई है, लेकिन यह खबर भी आई कि इसमें अक्षय के साथ संजय दत्त नजर आएंगे।

 फिल्म की पूरी स्टारकास्ट का अभी खुलासा नहीं हुआ है। शूटिंग भी शुरू नहीं हो पाई है, लेकिन फिल्म को लेकर अभी से दिक्कतें आती दिख रही हैं। इस फिल्म को लेकर डकैत माखनलाल ने अक्षय कुमार को धमकी दी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो माखनलाल ने फिल्म में तथ्यों के साथ खिलवाड़ न करने और पृथ्वीराज के इतिहास को बदलने की कोशिश न करने की चेतावनी दी है।

 अगर फिल्म में ऐसा कुछ होता है तो उन्होंने कानून का सहारा लेने की धमकी भी दी है। माखनलाल ने कहा, ''फिल्म शुरू करने से पहले अक्षय को उनसे आकर मिलना होगा, ताकि वह तसल्ली कर सकें। माखनलाल ने यह भी कहा कि फिल्म रिलीज से पहले पृथ्वीराज चौहान के परिवार को दिखाना होगा, अगर ऐसा नहीं होता है कि वह विरोध में जरूरी कदम उठाएंगे।

 वैसे, यह पहली बार नहीं है, जब किसी ऐतिहासिक फिल्म को लेकर ऐसी चेतावनी दी गई हो। पिछले साल रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की 'पद्मावत' और कंगना रणावत की 'मणिकर्णिका' के समय भी विविध समुदायों की ओर से धमकी दी गई थी।

टॅग्स :अक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?