लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन में पैडमैन बनें अक्षय कुमार, महिलाओं के लिए सैनिटरी पैड्स की कर रहे व्यवस्था

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 28, 2020 14:01 IST

Menstrual Hygiene Campaign: लॉकडाउन के बीच अक्षय कुमार महिलाओं की मदद के लिए आगे आए हैं और उनके लिए पैड्स की व्यवस्था कर रहे एनजीओ से जुड़े हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअक्षय अब असल जिंदगी के पैडमैन बनते नजर आ रहे हैं।पैडमैन फिल्म में अक्षय कुमार लक्ष्मीकांत नाम के एक ऐसे इंसान का रोल प्ले किया था

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने एक बार फिर से कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते बेरोजगार लोगों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। अक्षय पीएम फंड के अलावा भी तरह तरह से लोगों की मदद कर रहे हैं। ऐसे में आज आज मेन्स्ट्रुअल हाइजीन डे है जो कि हर साल 28 मई को मनाया जाता है। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन उसी पर आधारित है।  ऐसे में अक्षय अब असल जिंदगी के पैडमैन बनते नजर आ रहे हैं।

पैडमैन फिल्म में अक्षय कुमार लक्ष्मीकांत नाम के एक ऐसे इंसान का रोल प्ले किया था, जो पीरियड्स को लेकर समाज की मानसिकता को बदलना चाहता है। वो और उसकी पत्नी लक्ष्मी यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि महिलाएं पीरियड्स के समय शर्मिंदगी महसूस करने की जगह हाइजीन का ख्याल रखें। 

ऐसे में अब कोरोना के लॉकडाउन के बीच महिलाओं के बीच पैडमैन बनते नजर आ रहे हैं। अक्षय हाल ही मेंजरूरतमंद महिलाओं को सैनिटरी नैपकिन देने की मुहिम से जुड़ गए हैं और इसके लिए सोशल मीडिया पर लोगों से मदद की अपील की है। हाल ही में अक्षय ने ट्वीट किया और लोगों से इस कैंपेन के तहत मदद मांगी। 

वर्कर्स की मदद के लिए आए आगे

एक बार फिर से अक्षय ने कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते बेरोजगार लोगों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। एक्टर ने हाल ही में सिन्टा (सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन) को 1500 वर्कर्स की मदद के लिए 45 लाख रुपये की मदद की है। इस पैसे से जूनियर आर्टिस्ट और दिहाड़ी पर काम करन वाले सिने आर्टिस्ट को सैलरी देने में मदद मिल सकेगी।

इस बारे में एसोसिएशन के ज्वाइंट सेक्रेटरी अमित बहल ने जानकारी दी है। अमित बहल ने यह भी बताया कि साजिद और अक्षय ने वादा किया है कि अगर आगे भी कोई परेशानी आती है और मजदूरों की मुश्किलें बढ़ती हैं तो वह और मदद करेंगे। आपको बता दें कि अक्षय कुमार कई मौकों पर कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ने के लिए लोगों को आर्थिक मदद दे चुके हैं।

टॅग्स :अक्षय कुमारपैडमैन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?