लाइव न्यूज़ :

थिएटर्स में नहीं रिलीज होगी अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब', ऑनलाइन इस प्लेटफॉर्म पर हो सकता प्रीमियर!

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 25, 2020 14:39 IST

लॉकडाउन के कारण अक्षय कुमार की आनेवाली फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' थिएटर में रिलीज नहीं होगी और इसका प्रीमियर हॉटस्टार पर किया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देहाल ही में रिलीज हुई इरफान खान की फिल्म अंग्रेजी मीडियम रिलीज के कुछ दिनों बाद ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पेश कर दी गई।खबरें आ रही हैं कि अक्षय कुमार लॉकडाउन के बीच बड़ा कदम उठा सकते हैं और लक्ष्मी बॉम्ब को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर पेश कर सकते हैं।

कोरोना वायरस के कारण काफी समय से लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में फिल्म इंडस्ट्री को काफी ज्यादा नुकसान उठाना पड़ रहा है। ना फिल्मों की शूटिंग ही हो पा रही है और ना ही कोई फिल्म रिलीज हो पा रही है। अभी इस महीने रिलीज होने वाली फिल्में पर्दे पर नहीं आ पाई है और इससे आगे का फिल्म रिलीज शेड्यूल भी गड़बड़ हो गया है। ऐसे में फिल्मों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने को लेकर बात चल रही है।

हाल ही में रिलीज हुई इरफान खान की फिल्म अंग्रेजी मीडियम रिलीज के कुछ दिनों बाद ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पेश कर की गई। और अब खबर है कि अक्षय कुमार लॉकडाउन के बीच बड़ा कदम उठा सकते हैं और अपनी फिल्म को थियेटर में रिलीज करने के बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म फर रिलीज कर सकते हैं।

मिड डे की खबर के अनुसार अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब को थिएटर में रिलीज नहीं करेंगे। वह इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर पेश कर सकते हैं। लक्ष्मी बॉम्ब के मेकर्स फिल्म को डिजनी+हॉटस्टार पर रिलीज कर सकते हैं।

अक्षय कुमार और मेकर्स इस बड़े फैसले पर विचार कर रहे हैं। हालांकि अभी इस पर आधिकारिक मुहर नहीं लगी है।अभी फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम बाकी है, जिसमें एडिटिंग, बैकग्राउंट म्यूजिक, मिक्सिंग आदि शामिल है। अभी टीम घर से काम कर रही है, हालांकि इससे काम में वक्त ज्यादा लग रहा है। 

बता दें कि फिल्म में अक्षय कुमार और किआरा आडवाणी अहम भूमिका निभा रहे हैं। पहले फिल्म को 22 मई को रिलीज किया जाना था, लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच फिल्म का रिलीज होना बहुत ही मुश्किल है।

टॅग्स :अक्षय कुमारकिआरा आडवाणी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?