लाइव न्यूज़ :

'गोल्ड' का नया पोस्टर हुआ रिलीज, भारतीय झंडे को सीने से लगाए दिखे अक्षय कुमार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 13, 2018 15:06 IST

अक्षय के अलावा इस फिल्म में मौनी रॉय, अमित साध, कुणाल कपूर और सनी कुशाल भी नजर आएंगे।

Open in App

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार की मच अवेटेड फिल्म 'गोल्ड' का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। फिल्म के इस पोस्टर को खुद अक्षय ने अपने ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा है- ‘देश बनता है जब सब देशवास‍ियों की आंखों में एक सपना होता है।’  गोल्ड के इस पोस्टर में अक्षय ने भारत के झंडे को सीने से लगाया हुआ है और उनकी आंखों में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने का सपना साफ दिखाई दे रहा है। फिल्म का ये पोस्टर काफी प्रभावी है।

रीमा कागती के डायरेक्शन में बन रही यह फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित फिल्म है, जिसमें 1948 के दौरान लंदन में हुए ओलंपियाड खेल की कहानी पेश की जाएगी। जब एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में भारत ने अपने पहला ओलंपिक पदक जीता था। अक्षय के अलावा इस फिल्म में मौनी रॉय, अमित साध, कुणाल कपूर और सनी कुशाल भी नजर आएंगे। फिल्म को इस साल 15 अगस्त को रिलीज किया जाएगा।

इस फिल्म के अलावा अक्षय की 'केसरी' भी रिलीज होने वाली है। अनुराग सिंह के निर्देशन में बन रही केसरी, 1857 के सारागढ़ी के युद्ध की कहानी है। फिल्म में अक्षय कुमार हविलदार सिंह का किरदार निभाएंगे, जिन्होंने उस समय की इंडो-ब्रिटिश आर्मी का नेतृत्व किया था। फिल्म में परिणीति चोपड़ा उनकी हीरोइन हैं। ये फिल्म 22 मार्च को  2019 को रिलीज होगी।

वैसे अगर मौनी राय के बारे में बात करे तो वह जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन भी होंगे। 

टॅग्स :अक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?