लाइव न्यूज़ :

'सूर्यवंशी' और '83 द फिल्म' को लेकर आई बड़ी खबर, सिनेमाघरों में इस दिन रिलीज होंगी दोनों फिल्में

By अमित कुमार | Updated: June 30, 2020 15:27 IST

फैंस लंबे अर्से से इन दोनों फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अगर ये फिल्में थिएटर में रिलीज होती है तो इन्हें धमाकेदार ओपनिंग मिल सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देरोहित शेट्टी की सूर्यवंशी और कबीर ख़ान की 83 सिनेमाघर खुलने के बाद रिलीज की जाएगी।पीवीआर के इस ट्वीट के बाद फैंस बेसब्री के साथ दोनों फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं। 83 पहले अप्रैल में रिलीज होने वाली थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण ऐसा नहीं हो सका।

देश और दुनिया में कोरोना वायरस को लेकर खौफ का माहौल है। इस वायरस की वजह से लोग अपने कई कामों को तय समय पर नहीं कर पा रहे हैं। इन दिनों आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक अपने कामों को पोस्टपोन कर रहे हैं। ऐसे में अब खबर आ रही है कि अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ की फिल्म 'सूर्यवंशी' की रिलीज डेट को फाइनल कर दिया गया है। 

रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी और कबीर ख़ान की 83 सिनेमाघर खुलने के बाद रिलीज की जाएगी। पीवीआर पिक्चर्स ने इस बात की जानकारी दी है। पीवीआर ने ट्वीट करके बतााया है कि सूर्यवंशी दीपावली और 83 क्रिसमस पर रिलीज़ होगी। अपने ट्वीट में पीवीआर ने लिखा, 'समय को आगे बढ़ाते हुए... दीपावली पर रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी और क्रिसमस पर कबीर खान की 83 की रिलीज़ के लिए कमर कस लीजिए।'

कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे रणवीर सिंह

पीवीआर के इस ट्वीट के बाद फैंस बेसब्री के साथ दोनों फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि 83 द फिल्म चर्चा काफी समय से थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह.. क्रिकेटर कपिल देव के किरदार में नजर आने वाले हैं और उनके साथ इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। यह फिल्म पहले अप्रैल में रिलीज होने वाली थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण ऐसा नहीं हो सका। 

27 मार्च को रिलीज होने वाली थी अक्षय की फिल्म

फिल्म पहले 27 मार्च को रिलीज होने वाली थी जिसमें अक्षय कुमार एक पुलिसकर्मी की भूमिका में नजर आएंगे और कटरीना कैफ भी इसमें नजर आएंगी। फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह भी दिखाई देंगे। यह अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी की पहली फिल्म है। पुलिस की दुनिया पर बनी उनकी पहले की फिल्मों में अजय देवगन (सिंघम) और रणवीर सिंह (सिम्बा) काम कर चुके हैं।

टॅग्स :अक्षय कुमाररणवीर सिंहबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!