लाइव न्यूज़ :

'चाणक्य नीति' में नजर आएंगे अक्षय कुमार, ये है रिलीज डेट!

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 19, 2018 13:15 IST

यशराज फिल्मस ने अक्षय कुमार के साथ बड़े बजट की एक फिल्म बनाने का फैसला किया है। इस फिल्म का निर्देशन डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी करेंगे।

Open in App

मुंबई, 19 जून: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के पास इस साल कई बड़ी फ़िल्में हैं। 15 अगस्त को उनकी अपकमिंग फिल्म 'गोल्ड' रिलीज होने वाली है। वैसे हाल ही अक्षय ने कहा था कि वो सामाजिक मुद्दों से जुड़ी फिल्मों में काम करने के साथ मसाला कमर्शियल फिल्मों में भी रोल करेंगे। 

खबरों की मानें तो जल्द ही अक्षय पीरियड ड्रामा में नजर आएंगे। यशराज फिल्मस ने अक्षय कुमार के साथ बड़े बजट की एक फिल्म बनाने का फैसला किया है। इस फिल्म का निर्देशन डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी करेंगे। उन्होंने ही 1991 पर छोटे परदे चाणक्य नाम का मशहूर सीरियल लाया था। 

खबरों की मानें तो फिल्म की पूरी कहानी उस दौर पर बेस्ड होगी. वहीं यशराज, चन्द्रगुप्त मौर्य सहित फिल्म के सभी स्टारकास्ट को लॉक कर रहा है। फिल्म की शूटिंग फरवरी में शुरू होगी जो 2020 तक बनकर तैयार हो जाएगी। वैसे अभी तक यशराज फिल्मस की तरफ़ से इसे लेकर कोई घोषणा नहीं हुई है।

अगर सब कुछ ठीक रहा तो अक्षय कुमार 10 साल बाद यशराज क्लब में वापसी करेंगे। इससे पहले उन्होंने 1997 में 'दिल तो पागल है' और फिर 'टशन' में काम किया था। 

वैसे गोल्ड के रिलीज के बाद अक्षय इन दिनों केसरी की शूटिंग भी कर रहे हैं। 12 अक्टूबर 1897 के दिन लड़ी गई सारागढ़ी की जंग पर आधारित है। इस दिन 36वीं सिख बटालियन के 21 जवानों ने 10 हजार अफगानियों के दांत खटे कर दिए थे। केसरी इस युद्ध पर ही आधारित फिल्म है। केसरी फिल्म की अभिनेत्री परिणिति चोपड़ा भी हैं। फिल्म के डायरेक्टर अनुराग सिंह हैं।

टॅग्स :अक्षय कुमारचाणक्य नीति
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?