लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस की वजह से मुश्किल में बॉलीवुड, कई फिल्मों की शूटिंग कैंसिल

By अमित कुमार | Updated: March 8, 2020 16:02 IST

कोरोना की वजह से बॉलीवुड सेलेब्स किसी तरह का रिस्क नहीं उठा रहे हैं। एयरपोर्ट पर अब तक कई फिल्मी सितारों को मास्क के साथ देखा जा चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देतख्त में रणवीर सिंह, विक्की कौशल, करीना कपूर, अनिल कपूर, भूमि पेडनेकर, आलिया भट्ट और जान्हवी कपूर अहम रोल में हैं। अक्षय कुमार की पृथ्वीराज दिवाली के मौके पर 13 नवंबर को रिलीज होगी।

देश और दुनिया में कोरोना वायरस को लेकर खौफ का माहौल है। भारत में अब तक कोरोना वायरस से ग्रसित 34 मरीज सामने आ चुके हैं। इन सभी का इलाज किया जा रहा है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी इस वायरस का असर देखने को मिल रहा है। कोरोना की वजह से बॉलीवुड सेलेब्स किसी तरह का रिस्क नहीं उठा रहे हैं। एयरपोर्ट पर अब तक कई फिल्मी सितारों को मास्क के साथ देखा जा चुका है। 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना वायरस के कारण सलमान खान की राधे, अक्षय कुमार की पृथ्वीराज और करण जौहर की तख्त की शूटिंग रद्द कर दी गई है। ये सभी शूटिंग वायरस के कारण टाली गई है। तख्त की शूटिंग राजस्थान में किया जाना था, लेकिन मौजूदा हालत को देखते हुए फिलहाल इसे कैंसिल कर दिया गया। फिल्म तख्त की बात करें तो यह अगले साल दिसंबर में रिलीज होगी। 

तख्त  में रणवीर सिंह, विक्की कौशल, करीना कपूर, अनिल कपूर, भूमि पेडनेकर, आलिया भट्ट और जान्हवी कपूर अहम रोल में हैं। वहीं अक्षय कुमार की पृथ्वीराज दिवाली के मौके पर 13 नवंबर को रिलीज होगी। जबकि फिल्म मेकर अनीज बज्मी ने अपनी फिल्म भूल भुलैया 2 की शूटिंग लखनऊ मे स्थगित कर दी और पूरी टीम मुंबई कोरोना के कारण वापस लौट गई। 

उन्होंने कहा है कि हम निश्चित रूप से उन स्थानों को ध्यान में रख रहे हैं जहां कोरोना वायरस का खतरा हो सकता है। सेट पर हम सावधानी बरत रहे हैं ... जैसे लोग मास्क पहन रहे हैं, सैनिटाइज़र का इस्तेमाल कर रहे हैं और हाथ नहीं मिला रहे हैं।

टॅग्स :तख्ततख्त मूवीबॉलीवुड गॉसिपकरण जौहर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!