लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार ने इस अंदाज में लिया #10yearchallange, ट्विंकल नहीं इस एक्ट्रेस के साथ इंस्टा पर शेयर की तस्वीर

By मेघना वर्मा | Updated: January 23, 2019 13:14 IST

ऑलमोस्ट 9 साल बाद इस कपल ने साथ काम करने को हामी भरी है। अजनबी, कमबख्त इश्क, टशन और बेवफा जैसी फिल्मों के बाद जल्द ही ये दोनों कॉमेडी फिल्म गुड न्यूज में दिखाई देंगे।

Open in App

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार हमेशा ही कुछ हट के करते हैं। बॉलीवुड में उनकी फिल्में हो या उनका सोशल ट्रेंड को लेने का तरीका दोनों ही हटके होता है। इसी के चलते अक्षय कुमान ने सोशल मीडिया पर चल रहे #10yearchallange पर भी एक फोटो शेयर किया है। बता दें ये फोटो अक्षय ने करीना कपूर खान के साथ शेयर की है। 

करीना कपूर खान के साथ शेयर की तस्वीर

बता दें अक्षय कुमार जल्द ही करीना कपूर के साथ फिल्म गुड न्यूज लेकर बड़ी स्क्रीन पर लौट रहे हैं। इसी को लेकर अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है। इस फोटो में उन्होंने 2009 की फिल्म कमबख्त इश्क की फोटो शेयर की है और दूसरे स्क्रीन पर गुड न्यूज फिल्म से सेट से फोटो को शेयर किया है। शूट के पहले दिन की तस्वीर को शेयर करते हुए अक्षय ने अपने फैंस को ये तोहफा दिया है। 

लगभग नौ साल बाद एक साथ होगी ऑन स्क्रीन ये जोड़ी

ऑलमोस्ट 9 साल बाद इस कपल ने साथ काम करने को हामी भरी है। अजनबी, कमबख्त इश्क, टशन और बेवफा जैसी फिल्मों के बाद जल्द ही ये दोनों कॉमेडी फिल्म गुड न्यूज में दिखाई देंगे। खबरों की मानें तो ये फिल्म 19 जुलाई 2019 को रिलीज होगी। 

आपको बता दें सोशल मीडिया पर एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है जिसमें करीना कपूर अपनी टीम के साथ मेकअप रूम में दिख रही हैं। बताया जा रहा है कि ये फोटो गुड न्यूज के सेट से ही है। जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है।   

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?