लाइव न्यूज़ :

करोड़ों दान देने के बाद अक्षय कुमार ने फिर बढ़ाए मदद के हाथ, सिनेमा हॉल की यूं करेंगे हेल्प

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 21, 2020 13:24 IST

अक्षय कुमार मुंबई के गैएटी गैलेक्सी सिनेमा हॉल की सहायता के लिए आगे आए, जो अपने स्टाफ की सैलरी देने के लिए संघर्ष कर रहा है। अक्षय ने सिनेमा हॉल के मालिक को आर्थिक मदद ऑफऱ की है

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी फिल्मों के साथ-साथ दरियादिली के लिए भी सुर्खियों में बने रहते हैंकुछ दिन पहले ही ट्रांसजेंडरों के घर के निर्माण के लिए अक्षय कुमार ने डेढ़ करोड़ रुपये का दान किया था

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी फिल्मों के साथ-साथ दरियादिली के लिए भी सुर्खियों में बने रहते हैं। कुछ दिन पहले ही ट्रांसजेंडरों के घर के निर्माण के लिए अक्षय कुमार ने डेढ़ करोड़ रुपये का दान किया था। इन दिनों जब पूरी दुनिया कोरोना वायरस जैसी महामारी से निपटने के प्रयास में जुटी है तो हाल ही में अक्षय ने इस काम के लिए 25 करोड़ रुपए का दान दिया था। इतना ही नहीं खिलाड़ी कुमार ने बीएमसी  को लगभग तीन करोड़ रुपए डोनेट किए हैं।

अब अक्षय कुमार  मुंबई के गैएटी गैलेक्सी सिनेमा हॉल की सहायता के लिए आगे आए, जो अपने स्टाफ की सैलरी देने के लिए संघर्ष कर रहा है। अक्षय ने सिनेमा  हॉल के मालिक को आर्थिक मदद ऑफऱ की है। ताकि वे अपने स्टाफ को भुगतान कर सकें। 

खबर के अनुसार  सिनेमाहॉल के मालिक मनोज देसाई को अपने कर्मचारियों को सैलरी देने के लिए लोन लेना पड़ा। इस बात की जानकारी मिलने के बाद अक्षय ने उनसे संपर्क किया। देसाई का कहना है कि तीन दिन पहले अक्षय जी की ओर से मुझे कॉल आया। उन्होंने मुझे आर्थिक मदद की पेशकश की। उन्होंने कहा कि हालत नहीं सुधरते हैं तो मैं उनसे फाइनेंशियल मदद ले सकता हूं।

अक्षय ने दयालुता दिखाते हुए मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं।थिएटर बंद होने से हालात सुधरने में लंबा वक्त लगेगा। हमारा फोकस इस बात पर है कि हम अपने कर्मचारियों को कम न करें और न ही उनके भुगतान में किसी तरह की कटौती करें

अक्षय ने दिए 25 करोड़

अक्षय ने कहा, 'मैं कौन होता हूं दान देने वाला यह पैसा मेरी भारत मां के लिए है। पूरी दुनिया में अभी इस महामारी को लेकर जो चिंता बनी हुई है। ऐसी स्थिति में वरिष्ठ नागरिकों को नजरअंदाज कर दिया जाएगा। हम ऐसा सोच भी कैसे सकते हैं। यह हर जान कीमती है, चाहे वो मेरी मां की हो या आपकी माता-पिता की। हम सबको इस संकट की घड़ी से मिलकर निकलना है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसअक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?