लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार को लगा बड़ा झटका, 'लक्ष्मी बॉम्ब' के डायरेक्टर ने इस वजह से छोड़ दी फिल्म

By मेघना वर्मा | Updated: May 19, 2019 12:39 IST

लक्ष्मी बॉम्ब फिल्म तमिल फिल्म कंचना का ऑफिशियल रीमेक है। जिसे राघव ने ही डायरेक्ट किया था। फिल्म में कियारा आडवाणी फीमेल लीड में हैं।

Open in App

अक्षय कुमार ने कुछ दिनों पहले अपनी अपकमिंग फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब का पहला लुक फैंस के साथ शेयर किया था। जिसके बाद लोग उनके इस लुक और इस फिल्म दोनों के लिए ही बधाई दे रहे थे। वहीं अक्षय कुमार को फिल्म पर काम शुरू करने से पहले ही बड़ा झटका लग गया है। फिल्म के डायरेक्टर राघव लॉरेंस ने फिल्म छोड़ दिया है। 

सोशल मीडिया पर राघव ने इस चीज की जानकारी दी है। राघव ने अपने सोशल मीडिया पर एक नोट लिखा। नोट पढ़ने के बाद समझ तो यही आता है कि डायरेक्टर क्रिएटिव फैसलों से खुश नहीं हैं। राघव ने आरोप लगाया है कि फिल्म का फर्स्ट लुक उनसे सलाह किये बिना ही रिलीज कर दिया गया है। सिर्फ यही नहीं अक्षय के फर्स्ट लुक के बारे में उन्हें किसी बाहरी व्यक्ति से पता चला। 

राघव ने लिखा, 'प्रिय दोस्तों और चाहने वालों, इस दुनिया में, दौलत और शोहरत से अधिक, किसी व्यक्ति के चरित्र का सबसे अहम हिस्सा उसका स्वाभिमान है। इसलिए मैंने इस प्रोजेक्ट से हटने का फैसला किया है। तमिल में एक कहावत है कि जिस घर में सम्मान ना मिले, उस घर में नहीं जाना चाहिए। इसलिए मैं लक्ष्मी बॉम्ब छोड़ रहा हूं। 

राघव ने आगे कहा कि वो चाहें तो फिल्म की स्क्रिप्ट वापस ले सकते हैं, मगर वो ऐसा नहीं करेंगे। राघव ने कहा वो अक्षय कुमार का सम्मान करते हैं। एक्टर उन्हें हटाकर किसी और डायरेक्टर को ले सकते हैं। पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए राघव ने उम्मीद की है कि फिल्म बहुत सफल हो। राघव के इस नोट के बाद फिल्म से जुड़े लोगों और अक्षय कुमार के फैंस अच्मभे में है।

 

लक्ष्मी बॉम्ब फिल्म तमिल फिल्म कंचना का ऑफिशियल रीमेक है। जिसे राघव ने ही डायरेक्ट किया था। फिल्म में कियारा आडवाणी फीमेल लीड में हैं। फिल्म की कहानी ऐसे इंसान के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें एक ट्रांसजेंडर की आत्मा आ जाती है। फिल्म अगले साल 5 जून को रिलीज हो रही है।

टॅग्स :अक्षय कुमारकियारा आडवाणी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?